दलीप ट्रॉफी में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कोहराम, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त video

स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलेे जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के अपने डेब्यू मैच में गेंद से कमाल दिखाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने दूसरे ही मैच में बैट से भी कमाल दिखा दिया, जिसके लिए वो जाने भी जाते हैं. युवा बल्लेबाज में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया।
दलीप ट्राफी में फिफ्टी जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
सोमवार (31 अगस्त) को उन्होंने बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में दलीप ट्रॉफी में अपना पहला शतक लगाने से सिर्फ आठ रन से चूक गए. वैभव ने 81 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें सात चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।
सेंट्रल जोन की पहली पारी में बनाए गए 266 रनों के जवाब में ईस्ट जोन के दोनों ओपनर बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतकीय साझेदारी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 161 रनों की साझेदारी की. अभिमन्यु अभी भी 58 रन बनाकर खेल रहे हैं.
The century partnership between Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran. pic.twitter.com/DeRCSvvgkb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 31, 2026
वैभव ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड
इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने सेंट्रल जोन की तरफ से खेल रहे आर्यन पांडे, यश ठाकुर, अरशद खान, सारांश जैन और हर्ष दुबे जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने सिर्फ 42 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. इसके साथ वो 57 साल पुराना फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड तोड़ते हुए दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वैभव ने ये कारनामा 15 साल और 157 दिन की उम्र में किया जबकि इससे पहले ये रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ा था.।
सचिन के रिकार्ड से चूक गये वैभव सूर्यवंशी
वैभव महज 8 रन से अपने शतक से चूक गये और बाउंड्री पर कैच आउट हो गये। अगर वह शतक बना लेते, तो सचिन तेंदुलकर (17 साल 262 दिन) को पछाड़कर दलीप ट्राफी में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लेते।
बता दें कि यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सूर्यवंशी का दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में बिहार के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 33 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन
मैच की बात करें दूसरे दिन ईशान किशन की कप्तान वाली ईस्ट जोन ने लंच ब्रेक तक 2 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं. वो अभी भी सेंट्रल जोन से 83 रन पीछे है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन ने अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे.



