लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 20 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। 39 साल के मेसी का नेशनल टीम के साथ आखिरी मुकाबला स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल रहा, जहां अर्जेंटीना को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। अपने छठे विश्व कप अभियान को समाप्त करते हुए मेसी ने सोमवार, 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक बयान जारी कर अपने 20 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया।
पिता के निधन के बाद लिया फैसला
मेसी ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि यह फैसला उनके दिल को गहराई से कचोट रहा है, लेकिन उन्हें अहसास हो गया है कि अब सही समय आ चुका है। मेसी ने खुलासा किया कि उन्होंने यह भावुक संदेश 21 जुलाई (फाइनल के दो दिन बाद) ही लिख लिया था, लेकिन 8 अगस्त को 68 वर्ष की आयु में अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद वे इस फैसले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो गए।
‘फाइनल के बाद बीते इस समय में मैंने बहुत सोचा। अब मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले रहा हूं…यह एक ऐसा फैसला था, जिसने मुझे अंदर तक तोड़ा और आज भी दुख देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब यही सही समय है। मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया। सिर्फ पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ झोंक दिया- आपको खुशियां देने के लिए और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीनी होने पर गर्व महसूस कराने के लिए।अब बहुत कम समय बचा है और कई अध्याय धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। यह भी एक ऐसा अध्याय है, जो मुझे बहुत दुख देता है। मैं हमेशा राष्ट्रीय टीम के साथ रहना चाहता था, चाहता हूं और चाहता रहूंगा। मैंने खुद को पूरी तरह झोंक दिया है। अब मेरे अंदर देने के लिए और कुछ नहीं बचा है। साथ ही, पीछे कई ऐसे युवा खिलाड़ी आ रहे हैं, जो बहुत शानदार हैं और इस टीम में जगह पाने के हकदार हैं। इन 20 वर्षों के प्यार और स्नेह के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे स्टेडियम के अंदर से आपकी आवाजें सुनना बहुत याद आएगा। अब मैं आपमें से ही एक बनकर बाहर से टीम का हौसला बढ़ाऊंगा और हमेशा समर्थन करूंगा- अच्छे समय में भी और बुरे समय में तो और भी ज्यादा।मेरे परिवार का धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ रहा और इस बेहद खूबसूरत लेकिन मुश्किल सफर में मेरा साथ दिया। उन सभी कोचों, साथियों और अधिकारियों का भी धन्यवाद, जिनके साथ मुझे काम करने और सफर साझा करने का मौका मिला। मैं अपने साथ ऐसी यादें और ऐसे पल लेकर जा रहा हूं, जिन्हें मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।मैं इस शांति और गर्व के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आप सभी को सपने जैसे पल दिए। आपके साथ इसे जीना एक पागलपन जैसा खूबसूरत अनुभव था। मैं आप सभी से प्यार करता हूं!भगवान का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे अर्जेंटीनी बनाया।’
लियोनल मेसी
रिकॉर्ड्स से भरा रहा 20 साल का करियर
लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर बेमिसाल रहा है। वे अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले (207 मैच) और सबसे ज्यादा गोल करने वाले (125 गोल) खिलाड़ी हैं।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी (2022): कतर विश्व कप 2022 में 7 गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद विश्व विजेता बनाया।
कोपा अमेरिका का ताज: अर्जेंटीना को 2021 और 2024 में दो बार कोपा अमेरिका का चैंपियन बनाया।
सिक्स वर्ल्ड कप अपीयरेंस: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ 6 विश्व कप खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बने।
सिल्वर बॉल और रिकॉर्ड्स: 2026 विश्व कप में 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ मेसी ने सिल्वर बॉल हासिल की। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने मीरोस्लाव क्लोसे के 16 गोलों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कुछ समय के लिए विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर का टैग भी हासिल किया।
21 जुलाई को ही रिटायरमेंट लेटर लिख दिया था
मेसी ने अपने रिटायरमेंट नोट में ये भी खुलासा किया कि उन्होंने रिटायरमेंट का नोट 21 जुलाई को ही लिख दिया था और पिता के निधन ने उनके फैसले पर मुहर लगा दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने ये शब्द 21 जुलाई को, फाइनल के दो दिन बाद लिखे थे. लेकिन मेरे पिता के साथ जो हुआ, उसके बाद मुझे अपने इस फैसले पर पहले से कहीं ज्यादा यकीन हो गया है.’ बता दें कि लियोनल मेसी FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना की टीम को लीड कर रहे थे, जहां उनकी टीम फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गई थी.
मेसी का दूसरी बार रिटायरमेंट
खास बात यह है कि उन्होंने दूसरी बार इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया. 2016 में, चिली से कोपा अमेरिका फाइनल हारने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था.
क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे मेसी
भले ही मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हो, लेकिन वे क्लब स्तर पर खेलना जारी रखेंगे। मेसी का अमेरिकी क्लब इंटर मियामी (MLS) के साथ अभी दो साल का अनुबंध बाकी है और वे जल्द ही अपनी चौथी सीजन की तैयारियों के लिए क्लब के साथ जुड़ेंगे।



