देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

महिलाओं के लिए 30 कंपनियों में 2000+ जॉब, 10 सितंबर को नोएडा में लगेगा पिंक रोजगार मेला

सार्थकपहल.काम। नोएडा में इसी हफ्ते यहां रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। जिसमें आप भी जॉब लेने के लिए शामिल हो सकती हैं। ये जॉब फेयर खासतौर से महिलाओं के लिए है। इसीलिए इसे पिंक रोजगार मेला कहा जा रहा है। जिसमें 2000+ से ज्यादा पदों पर महिलाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। देशभर से 30 से ज्याद कंपनियां यहां सीधे हायरिंग के लिए पहुंच रही हैं। इसीलिए आपके लिए भी यह जॉब लेने का अच्छा अवसर हो सकता है।

10 सितंबर को यह पिंक रोजगार मेला लगेगा। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्ध नगर की ओर से किया जाएगा। सुबह 10 बजे से ही इच्छुक महिलाएं मेले में पहुंच सकती हैं। आपके लिए सबसे अच्छी चीज है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है। किसी भी स्टेज में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस जॉब फेयर के लिए कहां पहुंचना होगा? रजिस्ट्रेशन कहां करना होगा? किन-किन पदों के लिए जॉब है। ऐसी सभी डिटेल्स भी जरूर नोट कर लें।

रोजगार मेला- नोएडा गौतमबुद्ध नगर पिंक रोजगार मेला
तारीख-10 सितंबर 2026
टाइमिंग सुबह 10 बजे से
पता-राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बादलपुर, गौतमबुद्धनगर परिसर
कितने पद भरे जाएंगे-2000+
योग्य कौन हैं?-केवल महिलाएं
चयन प्रक्रिया-पूर्णत: निशुल्क
रजिस्ट्रेशन कहां करें?-rojgaarsangam.up.gov.in

सैलरी कितनी मिलेगी?
इस जॉब फेयर में अप्रेंटिस ट्रेनी क्वालिटी, सेल्स ऑफिसर, बैंक बिजनेस डेवलपर ऑफिसर, कंपनी बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर की पोस्ट भरी जाएंगी। पोस्ट वाइज डिटेल एलिजिबिलिटी और सैलरी नीचे से आप चेक कर सकते हैं।
अप्रेंटिस ट्रेनी क्वालिटि: फ्रेशर से अनुभव अभ्यर्थी इस पोस्ट पर अप्लाई कर सकते हैं। जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष तक है। इस पद चयनित कैंडिडेट्स को 16000 सैलरी मिलेगी।
टेली सेलर ऑफिसर: ऐसे कैंडिडेट जिनके पास बिल्कुल भी काम का अनुभव नहीं है, वो इस पद पर आवेदन के योग्य हैं। एज लिमिट 19-29 वर्ष तय की गई है। सैलरी 19000 प्रति माह तक होगी।
बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर: इस पद पर भी फ्रेशर कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। स्किल्स में बैंकिग/इंश्योरेंस सेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग की समझ हो तो बेहतर है। इस पद पर भी चयनित कैंडिडेट्स को 19700 तक सैलरी मिलेगी।

इन पदों के अलावा अन्य पोस्ट पर भी हायरिंग की जाएगी। आप जिस भी पद खुद को एलिजिबल समझते हैं, उसपर आवेदन कर सकते हैं।

कोई दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
इस कैंपस प्लेसमेंट/पिंक रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आप रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदिका को अपनी 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और अन्य दूसरे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आप rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर singup/Login वाले विकल्प पर जा सकते हैं। यहां Sign Up के लिए अपना नाम, डिस्ट्रिक्ट, रजिस्टर फॉर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरकर पासवर्ड क्रिएट कर लें। रजिस्ट्रेशन करने में अगर किसी तरह कोई दिक्कत आती है, तो आप जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा गए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button