
देहरादून, 12 सितंबर, 26. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अब घरेलू एलपीजी सिलिंडर की रिफिल के नियमों में बदलाव करते हुए अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए समान नियम लागू कर दिये हैं। नए नगर निगमों के गठन और नगर पालिका क्षेत्रों के विस्तार के बाद ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब सिलिंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
बुकिंग सीमा गांव या शहर दोनों जगह 25 दिन हई
अब गांव व शहर दोनों जगह के उपभोक्ता अपनी पिछली रिफिल बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद अगला सिलिंडर बुक कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए रिफिल बुकिंग की अवधि समान रूप से 25 दिन कर दी गयी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ये राहत भरी खबर है, क्योंकि पहले वहां पर गैस रिफिल बुकिंग 45 दिन थी।
नियम बदलने का प्रमुख कारण
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति की चुनौतियों के कारण यह अस्थाई पाबंदी (45 दिन) लगाई गयी थी। अब एलपीजी आपूर्ति में सुधार और बैकलांग कम होने के कारण सरकार ने उपभोक्ताओं को यह ढील दी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र भेजकर इस समस्या को उठाया था। उन्होंने प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव से शहरी क्षेत्र में शामिल हुए उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की बाध्यता समाप्त कर बुकिंग अवधि 25 दिन करने का आग्रह किया था।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बलूनी को भेजे पत्र में बताया कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के कारण अस्थायी व्यवस्था के तहत शहरी क्षेत्रों में 25 और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की रिफिल बुकिंग अवधि तय की गई थी। इंडियन आयल IOCL, भारत पेट्रोलियम BPCL और हिंदुस्तान पेट्रोलमयम HPCL को इस संशोधित नियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य प डोर-स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित करने के आदेश दे दिये गये हैं। ध्यान रहे ये नियम अब भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।



