उत्तरप्रदेशदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

15 सितंबर को प्रतापगढ़ में 1000+ पदों के लिए रोजगार मेला, 10वीं-ग्रेजुएट-डिप्लोमा सभी लें हिस्सा

सार्थकपहल.काम। यूपी के प्रतापगढ़ में रोजगार के नए मौके आ रहे हैं। देश की नामी कंपनियों में 1000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। जिसके लिए योग्य कैंडिडेट्स का चयन जॉब फेयर में किया जाएगा। यहां 15 सितंबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन होने वाला है। जहां नौकरी पाने के इच्छुक कैंडिडेट्स पहुंच सकते हैं। मेले की डेट के साथ, यह कहां लगेगा? टाइमिंग क्या होगी? कौन इसमें भाग ले सकता है? ऐसी डिटेल्स भी आ गई हैं।

प्रतापगढ़ के युवाओं के लिए यह रोजगार मेला नौकरी पाने का अच्छा चांस हो सकता है। इस मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। कैंडिडेट्स के लिए सबसे अच्छी चीज है यह कि इस मेले में रजिस्ट्रेशन या हिस्सा लेने के लिए उन्हें एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पंजीकरण से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश रोजगार निदेशालय ने अपने एक्स हैंडल पर इस जॉब फेयर के बारे में बताया है।

रोजगार मेले में कौन जा सकता है?
शैक्षिक योग्यता: इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा करने वाले कैंडिडे्ट्स पहुंच सकते हैं।
अनुभव: पढ़ाई पूरी करने के बाद जिन अभ्यर्थियों के पास जॉब का कोई अनुभव नहीं है, यानी फ्रेशर कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। किसी तरह के अनुभव को अनिवार्य नहीं किया गया है।
एज लिमिट: अभ्यर्थी ने कम से कम 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो। अधिकतम उम्र सीमा पोस्ट वाइज 26 से 30 वर्ष तक हो।

प्रतापगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़ द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल/ऐप पर निःशुल्क पंजीकरण करें।

सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश
तारीख-15 सितंबर 2026
रोजगार मेला-प्रतापगढ़ रोजगार मेला 2026
वैकेंसी-1030+ पदों पर भर्ती
चयन प्रक्रिया-पूरी तरह से निशुल्क
कहां लगेगा-ईजी हरे रामा हरे कृष्णा प्राइवेट आईटीआई, दशरथपुर रोड, पट्टी, प्रतापगढ़-230135
सैलरी कितनी मिलेगी?-20,000/- प्रति माहर
जिस्ट्रेशन कहां करें?-rojgaarsangam.up.gov.in
रजिस्ट्रेशन करने का लिंक-https://rojgaarsangam.up.gov.in/Rojgaarmela/JobFairinPratapgarh-13750

किन पदों पर होगी भर्ती
प्रतापगढ़ रोजगार मेले में प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई डिप्लोमा, असिस्टेंट ऑपरेशन जैसे जॉब टाइटल के लिए योग्य लोगों की जरूरत है। सैलरी भी इन पदों के मुताबिक ही मिलेगी। प्रोडेक्शन डिपार्टमेंट में 17500 रुपये मंथली सैलरी मिलेगी। वहीं ट्रेनी को 19850, मशीन ऑपरेटर को 20500, आईटीआई डिप्लोमा को 15000 और असिस्टेंट ऑपरेशन को 17000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

जो भी युवा इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं, वो 15 सितंबर को आयोजन स्थल पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान अपने अपनी तरह के जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जरूर जाएं। लेकिन इससे पहले रोजगार संगम वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। इसमें अगर किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 155330 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button