रेलवे में मेडिकल स्टाफ के लिए 590 वैकेंसी, आधिकारिक वेबसाइट पर भर सकते हैं फार्म

सार्थकपहल.काम। रेलवे में सरकारी नौकरी आज भी सबसे अच्छी गवर्नमेंट जॉब्स में से एक मानी जाती है। मेडिकल स्टाफ की पढ़ाई के बाद जो युवा रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए खासतौर से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नई भर्ती घोषित की है। पैरामेडिकल कैटेगिरी के शॉर्ट नोटिफिकेशन के बाद रेलवे ने इसका विस्तृत भी विज्ञापन जारी कर दिया है। साथ में ऑनलाइन एप्लिकेशन www.rrbapply.gov.in के लिए विंडो भी ओपन कर दी है। आप अभी से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
मेडिकल स्टाफ में पैरामेडिकल कैटेगिरीज में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलासिस टेक्नीशियन, हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर, ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपिस्ट, फॉर्मासिस्ट समेत अन्य मेडिकल पदों के लिए अभ्यर्थी चुने जाएंगे। सभी को मिलाकर 590 पदों पर रिक्तियां आई हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पद नर्सिंग सुपरिटेंडेट और फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के हैं। इन सभी पदों पर चयन होने के बाद कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक प्रति माह सैलरी मिलेगी।
रेलवे मेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए योग्यता
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट: 3 साल का जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी का कोर्स पूरा किया हो। साथ में कैंडिडेट बतौर नर्स रजिस्टर्ड भी हों। या बीएसससी कोर्स करने वाले भी आवेदन के योग्य होंगे।
डायलाइसिस टेक्नीशियन: बीएससी के साथ डेमोडायलासिस में डिप्लोमा या 2 साल की ट्रेनिंग/हेमोडायलासिस में 02 साल काम का अनुभव भी हासिल किया हो। बीएससी डायलासिस टेक्नीशियन/बीएससी रेनल डायलासिस टेक्नोनोलॉजी वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: बीएससी कोर्स में केमिस्ट्री को मुख्य या ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा हो। साथ में हेल्थ/सेनिटरी इंस्पेक्टर में एक साल का डिप्लोमा या नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट हासिल किया हो। ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट ऑडियोलॉजी , स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी में बैचलर की डिग्री और रिहैबिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया से रिजस्टर्ड होने चाहिए।
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): फार्मेसी (एलोपैथिक) में बैचलर की डिग्री और बतौर फार्मासिस्ट पंजीकृत हों।
रिडियोलॉजी एक्स रे टेक्नीशियन: फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ 12वीं की हो और रेडियोग्राफी/एक्स रे टेक्नीशियन/रेडियोडाग्नोसिस टेक्नोलॉजी में 2 साल का कोर्स किया हो। साइंस ग्रेजुएट के साथ रेडियोग्राफी/एक्स रे टेक्नीशियन/रेडियोडायग्नोसिस टेक्नोलॉजी में 2 साल का कोर्स करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ECG टेक्नीशियन: 10+2/ साइंस में ग्रेजुएशन और ईसीजी लैबोरेट्ररी/कार्डियोलॉजी/कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन/कार्डियोलॉजी टेक्निक्स डिप्लोमा/डिग्री/सर्टिफिकेट हासिल किया हो। सर्टिफिकेट कम से कम 01 साल का होना चाहिए।
ऑप्टमेट्रिस्ट: ऑप्टमेट्री में बीएससी की डिग्री या ऑप्थेलेमिक टेक्नीशियन में डिप्लोमा हासिल किया हो। जिसकी अवधि 3 से 4 साल की हो। कैंडिडेट को संबंधत काउंसिल और लाइसेंसिंग संस्था में रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।
लैब असिस्टेंट ग्रेड II: 12वीं साइंस से की हो। इसके अलावा मेडिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमाा और मेडिकल लैब में सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
रेलवे की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तक होनी चाहिए। जन्मतिथि के हिसाब इसे समझें तो जनरल/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 1 जनवरी 2009 से 2 जनवरी 1994 तक होनी चाहिए। ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर की 2 जनवरी 1991 और एससी/एसटी की 2 जनवरी 1989 होनी चाहिए। एज ग्रुप के हिसाब से यह 18-33 वर्ष और 20-40 वर्ष तक होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में कैटेगिरी वाइज और नियमानुसार छूट मिलेगी।
RRB पैरामेडिकल वैकेंसी और सैलरी
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट-365-44900/-
डायलासिस टेक्नीशियन-01-35400/-
हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II-43-35400/-
ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपिस्ट-01-35400/-
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड)-118-29200/-
रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन-25-29200/-
ईसीजी टेक्नीशियन-04-25500/-
ऑप्टोमेटरेस्ट-02-25500/-
लैब असिस्टेंट ग्रेड II-31-21700/-
कुल-590
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134254103.cms
रिक्रूटमेंट प्रोसेस क्या है?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी केवल आरआरबी की वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को शामिल किया गया है।
लिखित परीक्षा कैसे होगी: कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन में जनरल अवेयरनेस, जनरल अर्थमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस और प्रोफेशल एबिलिटी सब्जेक्ट से 100 नंबर के सवाल आएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। इसमें 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस को 40%, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 30%, एससी को 30% और 25% नंबर लाना होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: रिटन एग्जाम क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। जिसमें उनके सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाती है।
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी/महिला/ट्रांसजेंडर, ईबीसी उम्मीदवारों को 250 आवेदन शुल्क भरना होगा। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। सीबीटी -I में क्लियर होने के बाद आरक्षित वर्गों को 250/- और अन्य कैटेगिरी को 400 फीस का भुगतान करना होगा। रेलवे की इस भर्ती में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस का भुगतान 16 अक्टूबर तक किया जा सकेगा।



