HNB यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए दोबारा खुला फीस जमा करने का पोर्टल, 21 सितंबर है अंतिम तिथि

श्रीनगर, 15 सितंबर, 26. HNB यूनिवर्सिटी के तीनों परिसरों में पढ़ रहे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने प्रवेश को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. एचएनबी यूनिवर्सिटी द्वारा पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने का पोर्टल 14 सितंबर 2026 से पुनः खोल दिया गया है. स्टूडेंट्स अपने लॉगिन आईडी से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शुल्क जमा कर सकते हैं. वहीं नियत तिथि के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश का मौका नहीं दिया जाएगा.
अब 21 सितंबर तक जमा कर सकते हैं परीक्षा शुल्क
गौर हो कि HNB यूनिवर्सिटी के परिसरों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तीसरे, पांचवें एवं सातवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने का पोर्टल पुनः खोल दिया गया है. विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश सूचना के अनुसार, द्वितीय सेमेस्टर एवं बैक पेपर परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता (Minimum Credit Requirement) पूरी करने वाले विद्यार्थी ही अगले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पात्र होंगे. पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने का पोर्टल 14 सितंबर 2026 से पुनः खोल दिया गया है। विवि के तीनों परिसरों- बिड़ला कैंपस श्रीनगर, बीजीआर कैंपस पौड़ी और एसआरटी कैंपस टिहरी के छात्रों के लिये यह सविधा उपलब्ध है।
HNB यूनिवर्सिटी के पोर्टल या समर्थ पोर्टल से जमा कर सकते हैं शुल्क
छात्र विवि के पोर्टल online.hnbgu.ac या samarth पोर्टल के माध्यम से अपना शुल्क जमा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने पात्र विद्यार्थियों को अपने संबंधित प्रवेश समितियों से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. विद्यार्थियों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना भी अनिवार्य होगा. शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए समय से अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.विश्वविद्यालय की ओर से यह सूचना सभी डीन, कैंपस निदेशकों, विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके.
ओपी गुसाईं, प्रोफेसर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण



