उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

स्वाइन फ्लू: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 24 नये मरीज, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

देहरादून, 17 सितंबर, 26. उत्तराखंड में सीजनल बीमारियों के बीच इन्फ्लुएंजा से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी तक 557 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. राहत भरी खबर ये है कि इनमें 472 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. जबकि, 83 मरीजों का इलाज जारी है. हालांकि, स्वाइन फ्लू की वजह से अभी तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है.

स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
पिछले 24 घंटे के भीतर स्वाइन फ्लू के 24 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें से अकले देहरादून जिले में 12 मामले और अन्य जिलों में 12 मामले सामने आए हैं. प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू के अलावा, डेंगू और कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं, प्रदेश में तेजी बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताओं को और ज्यादा बढ़ा दिया है. चिंता की बात ये है कि स्वाइन फ्लू की चपेट में सबसे ज्यादा छोटे बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं.

प्रदेश में अब तक 557 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अभी प्रदेश में 557 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं. जिसमें से 88 मरीज 1 से 10 साल तक के बच्चे हैं. इसके साथ ही 11 से 20 साल के 47 बच्चे, 21 से 30 साल के 62 मरीज, 31 से 40 साल के 50 मरीज, 41 से 50 साल के 54 मरीज, 51 से 60 साल के 87 मरीज, 61 से 70 साल के 94 मरीज, 71 से 80 साल के 61 मरीज और 81 से 100 साल के 14 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है. महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा स्वाइन फ्लू की चपेट में आ रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, कुल स्वाइन फ्लू के 408 मरीजों में से 259 महिला और 298 पुरुष मरीज शामिल हैं.

स्वाइन फ्लू (H1N1) के मुख्य लक्षण-
अचानक तेज बुखार के साथ ठंड लगना
लगातार सूखी या बलगम वाली खांसी होना
गले में तेज दर्द या खराश का होना
सिरदर्द और मांसपेशियों में तेज ऐंठन या दर्द होना
अत्यधिक थकान और कमजोरी का होना
नाक बहना या नाक का बंद होना
सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना
कुछ बच्चों में उल्टी और दस्त (डायरिया) होना

प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम के बीच सीजन बीमारियों के साथ स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग मरीज के जांच पर जोर दे रहा है. खासकर, संदिग्ध मरीजों का विशेष रूप से स्वाइन फ्लू की जांच की जा रही है. अभी तक 1572 सैंपल की जांच की गई है. जिसमें से 370 देहरादून और 187 अन्य जिले में मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी चिकित्सा प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें है.

सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच, उपचार और उनकी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए गए हैं कि फ्लू के मामलों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं.
– मनोज शर्मा, सीएमओ, देहरादून

Related Articles

Back to top button