
टिहरी, 17 सितंबर, 26. सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 21 सितंबर से 10 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शनों के जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक पैदल दूरी तय करनी होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोपवे के केबल, ट्राली और तकनीकी प्रणालियों की गहन जांच व सर्विसिंग की जायेगी।
सुरकंडा देवी रोपवे बंद रहने का कारण
रोपवे प्रबंधन द्वारा वार्षिक रखरखाव annual maintenance और सुरक्षा जांच safety audit का काम किया जाना है। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 30 सितंबर तक दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। 1 अक्तूबर से सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी चढ़ाई
21 से 30 सितंबर के दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पहुंचना होगा या डंडी-कंडी का उपयोग करना होगा।
सुरकंडा देवी रोपवे का पुन: संचालन
रखरखाव और ट्रायल रन पूरा हो जाने के बाद 1 अक्टूबर 26 से रोपवे सेवा का संचालन श्रद्धालुओं के लिए दोबारा सामान्य रूप से शुरु कर दिया जायेगा।



