देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

BEL में डिप्टी इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर

सार्थकपहल.काम। इंजीनियरिंग फीड में ऊंची पोस्ट पर नौकरी पाने का बढ़िया चांस मिल रहा है। रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा डिप्टी इंजीनियर के पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। अगर आप अभी तक इसमें आवेदन नहीं कर सके हैं, तो अब ज्यादा देर ना करें। क्योंकि एप्लिकेशन विंडो कुछ ही दिनों में बंद हो जाएगी। डिप्टी इंजीनियर (FTE) के पद पर जो अभ्यर्थी नियुक्त होंगे उन्हें ₹1.40 लाख तक मंथली सैलरी मिलेगी।

बीईएल भारत सरकार की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। जिसे अपने नेवल सिस्टम बेंगलोर कॉम्प्लेक्स यूनिट के लिए डिप्टी इंजीनियर्स की जरूरत है। कैंडिडेट्स को शुरुआत में 5 साल के लिए चुना जाएगा। यह पूरा होने के बाद उनके कार्यकाल को 02 साल की अवधि के लिए और आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति कोच्चि में की जाएगी।

BEL डिप्टी इंजीनियर के लिए योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की फुल टाइम डिग्री फर्स्ट क्लास से पास होनी चाहिए।
एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स केवल पास होने पर भी अप्लाई कर सकेंगे।आवेदकों की उम्र अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। यह एज लिमिट जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए है। हालांकि उम्र सीमा में एससी/एसटी कैंडिडेट्सो को 05 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग कैंडिडेट्स को 03 साल की छूट मिलेगी।
कैंडिडेट के पास पद से संबंधित 0 से 1 साल का अनुभव हो।
कंपनी-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
पद-डिप्टी इंजीनियर E-II (FTE)
कुल पद-14 (इलेक्ट्रॉनिक्स-06, मैकेनिकल-03, कंप्यूटर साइंस -05)
ऑफिशियल वेबसाइट-bel-india.in
अंतिम तिथि-23 सितंबर 2026
योग्यता-ईसीई/मेक/सीएस में बीई/बीटेक
सैलरी-40,000-1,40,000/-
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/134310032.cms
अप्लाई करें- https://bel-india.in/job-notifications/

सेलेक्शन कैसे होगा?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में डिप्टी इंजीनियर की पोस्ट पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इससे पहले स्क्रीनिंग और डॉक्यूमेंट्स देखें जाएंगे। रिटन एग्जाम 85 अंकों का होगा। वहीं उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 1:5 के अनुपात में चुना जाएगा। दोनों स्टेज क्लियर होने के बाद अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी।

कैटेगिरी वाइज एप्लिकेशन फीस
इस भर्ती में अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 400 एप्लिकेशन फीस की राशि जमा करनी होगी। इस शुल्क से एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्स सर्विसमैन कैटेगिरी वालों को छूट दी गई है। इनके लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है। फीस का भुगतान करने से पहले आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक जरूर चेक करें। क्योंकि नाम या कहीं भी हुई एक छोटी सी गलती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में परेशानी हो सकती है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन करते हुए अभ्यर्थियों को सेल्फ अटेस्टेड SSLC/10वीं मार्कशीट, 12वीं मार्कशीट/डिप्लोमा मार्क्स कार्ड, बीई/बीटेक के सभी सेमेस्टर्स की मार्कशीट, पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सरपीरियंस सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), यदि किसी पीएसयू में काम करते हैं, तो NOC सर्टिफिकेट आदि अपलोड करने होंगे। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी भी चरण में कैंडिडेट का सेलेक्शन नहीं होता है, तो अभ्यर्थी को अलग से इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी। अगर किसी भी तरह की अन्य जानकारी चाहिए तो अभ्यर्थी hrns@bel.co.in पर मेल कर सकते हैं या 080-22195444 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button