
अयोध्या, 22 सितंबर, 26. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए परिसर में तैनात कर्मचारियों को लेकर नई नियमावली बनाई जा रही है. इसके तहत कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड भी तय किया गया है. जल्द ही सभी कर्मचारी गेरुआ या पीले रंग की ड्रेस में दिखाई देंगे. खास बात यह है कि इस ड्रेस में किसी भी तरह की जेब नहीं होगी.
कर्मचारियों की पोशाक का रंग गेरुआ या पीला होगा
इसके साथ ही नए नियमों के तहत कर्मचारियों को नई ज़िम्मेदारियां दी जाएंगी. मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने ज़िम्मेदारी संभालने के बाद व्यवस्थाओं को परखना शुरू कर दिया है. मंगलवार को सीईओ ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बने यात्री सुविधा केंद्र और यात्री सेवा केंद्र का निरीक्षण किया. इसके बाद वे मंदिर परिसर के दान गणना कक्ष भी पहुंचे. कर्मचारियों की पोशाक का रंग गेरुआ saffron या पीला तय किया जा रहा है, जिससे परिसर का धार्मिक माहौल बना रहे। ड्रेस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का कोई लोगो या कर्मचारी का पद नाम अंकित नहीं होगा।
पुजारियों के लिए भी कड़े नियम
गर्भगृह के पुजारियों के लिए पीले वस्त्र पहनना अनिवार्य होगा। पुजारियों के लिए रामानंदी परंपरा का पालन करना, तुलसी की कंठी माला धारण करना और स्वच्छता के कड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के लिए गर्भगृह और ड्यूडटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग सख्त वर्जित किया गया है।
CEO परिसर को कंट्रोल करेंगे, CCTV निगरानी की गहन जांच
वहां उन्होंने कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को देखा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को भी समझा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता मदन मोहन पांडे ने बताया कि सीईओ अब परिसर को कंट्रोल करेंगे. उन्होंने बताया कि परिसर की तमाम व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया जाएगा. इसके लिए सबसे पहले कर्मचारियों की एक सूची बनाई जाएगी.
बिना जेब वाली ड्रेस पहनेंगे राम मंदिर के कर्मचारी
कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद पारदर्शी व्यवस्था के तहत उन्हें ज़िम्मेदारी दी जाएगी. इस व्यवस्था में ट्रस्ट बीच में हस्तक्षेप नहीं करेगा. मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली ड्रेस पर फैसला हो चुका है. यह ड्रेस गेरुआ या पीले रंग की होगी, हालांकि इस पर ट्रस्ट का कोई लोगो या काम से जुड़ी जानकारी नहीं लिखी होगी.



