
हरिद्वार, 28 अक्टूबर, 26. अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच के सिलसिले में CBI की टीम बुधवार को हरिद्वार पहुंची. इस दौरान टीम ने रानीपुर कोतवाली पहुंच कर अभिनेत्री उर्मिला सनावर से जुड़े केसों के दस्तावेजों का अवलोकन किया और मामले से संबंधित जानकारियां जुटाईं. करीब दो घंटे तक कोतवाली में दस्तावेजों को देखने के बाद टीम वापस रवाना हो गई.
सुरेश राठौर की बेटी ने उर्मिला के खिलाफ दर्ज कराया है मुकदमा
बता दें कि 24 अक्टूबर को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद अगले ही दिन रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उर्मिला को सहारनपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया और हरिद्वार कोर्ट में पेश कर दिया था. कोर्ट ने उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. वहीं अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच भी चल रही है.
CBI उर्मिला सनावर से जुड़े दस्तावेज खंगालने पहुंची रानीपुर कोतवाली
बुधवार को सीबीआई टीम ने रानीपुर कोतवाली पहुंचकर उर्मिला सनावर प्रकरण से जुड़े मुकदमे के अभिलेखों की पड़ताल की. इस दौरान उर्मिला के खिलाफ कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विवेचना अधिकारी से भी जानकारी जुटाई गई. सीबीआई ने मामले से संबंधित दस्तावेजों को देखा गया और आवश्यक जानकारियां एकत्रित की. वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में लगातार चर्चाएं हो रही हैं. हत्याकांड को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार अंकिता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है. हत्याकांड में उर्मिला सनावर का सीबीआई को नार्को टेस्ट करना है.
प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, रानीपुर कोतवाली



