उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

उत्तराखंड के 95 हजार उपभोक्ताओं के बिना E-KYC के गैस कनेक्शन ब्कॉक, बुकिंग बंद

देहरादून, 28 अक्टूबर, 26. दीपावली से पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। जिले में E-KYC ई-केवाईसी की अनिवार्य प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले करीब 95 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की रसोई संकट में आ गया है। बुकिंग रद होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। उधर, ई-केवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसियों की दौड़ लगा रहे हैं।

देहरादून में 30 सितंबर के बाद से बगैर E-KYC  कनेक्शन ब्लाक
दरअसल, जनपद में 30 सितंबर के बाद से बगैर ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक व बुकिंग रद कर दी गई है। इससे उपभोक्ता की रसोई संकट में घिर गई है। वहीं, एक अक्टूबर से अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन खुल हैं और बुकिंग स्वीकार हो रही है।

करीब 100104 उपभोक्ताओं ने पूरी की थी E-KYC
जिले में करीब 100104 उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं कराई थी। इनमें प्रक्रिया पूर्ण करवाने के बाद तेल कंपनियों ने पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन व बुकिंग प्रक्रिया बहाल भी कर दी है। लिहाजा, अब भी 95,104 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में विभिन्न तेल कंपनियों की 70 एजेंसी संचालित हैं। उपभोक्ता संबंधित एजेंसी कार्यालय पर जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। जब तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी, गैस कनेक्शन व बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी।
ई-केवीईसी से पात्र लाभार्थियों की पहचान व फर्जी कनेक्शन होंगे बंद
जिला आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि असली और पात्र लाभार्थियों की पहचान करने व डुप्लीकेट कनेक्शन रोकने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया गया है। इससे गैस सब्सिडी का लाभ सीधे सही उपभोक्ता तक पहुंचेगा। ऐसे में उपभोक्ता अनिवार्यरूप से अपनी ई-केवीईसी प्रक्रिया को पूर्ण करा लें।

Related Articles

Back to top button