उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड के 2 लाख से अधिक छात्रों को नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा, सरकार उठाएगी खर्च

देहरादून, 1 नवम्बर, 26.  उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब कमजोर 2,09425 विद्यार्थियों को इसी माह से ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड सरकार इस कोचिंग का खर्च उठाएगी इस बार हाईस्कूल में 1,10278 और इंटरमीडिएट में 99,147 विद्यार्थी हैं। हाल ही में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की ली गई परीक्षा में कमजोर विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।

इसके लिए एससीईआरटी और जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारियों की ओर से गठित समितियां जिम्मेदारी निभाएंगी। विद्यार्थियों को प्रतिदिन एक से दो घंटे ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इससे विद्यार्थियों की विषयगत समझ मजबूत करने और बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

एससीईआरटी प्रारंभ करेगा कोचिंग सुविधा
एससीईआरटी की ओर से विशेषज्ञ शिक्षक बोर्ड परीक्षार्थियों को कोचिंग देंगे। छात्र-छात्राए वर्चुअल कक्षाओं, टैबलेट या अपने परिजनों से स्मार्ट फोन से जुड़कर ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं। प्रतिदिन शिक्षक गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे ताकि जिन छात्रों ने सिलेबस की पढ़ाई पूरी कर ली है, उनके विषयों की पुनरावृत्ति हो जाएगी।

वर्ष 2024 में यह प्रयोग रहा था पूरी तरह सफल
सबसे पहले वर्ष 2024 में तत्कालीन शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने एससीईआरटी की ओर से ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था प्रारंभ की थी। टोल फ्री नंबर और पांच एससीईआरटी शिक्षकों को कोचिंग की व्यवस्था पर लगाने से हाईस्कूल और इंटरमीडियट के छात्रों ने पूरा फायदा उठाया था।

Related Articles

Back to top button