उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

युवा कौशल महोत्सव में सीएम धामी ने युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, आईटीआई टॉपर्स सम्मानित

देहरादून, 16 नवम्बर, 26. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईआरडीटी सभागार में आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया स्किल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही सहसपुर स्किल हब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र तथा 32 राजकीय आईटीआई टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत ने 6 सिल्वर मेडल और 20 मेडलियन्स फॉर एक्सीलेंस हासिल कर 10वां स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ बोहरा ने भी सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें जॉब क्रिएटर बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए स्टार्टअप नीति, इन्क्यूबेशन सेंटर और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है।सीएम ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आई है। राज्य गठन से अब तक करीब 55 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जबकि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी गई हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, खजान दास सहित विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button