देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

10वीं-12वीं पास के लिए असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती, 15 नवम्बर से आवेदन शुरू

सार्थक पहल.काम असम राइफल्स रिक्रूटमेंट रैली 2026 के लिए पहले अप्लाई किया है, तो आपको फिर से फॉर्म भरना होगा। क्योंकि असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट रैली 2026 ने नया नोटिस जारी करते हुए बताया है कि 28 अक्टूबर से जो एप्लिकेशन शुरू हुए थे, उस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान जिन भी लोगों ने फॉर्म भरा था, उनकी एप्लिकेशन फीस लौटा दी जाएगी। इसके लिए फिर से दोबारा 15 नवंबर से ऑनलाइन एप्लिकेशन विंडो http://www.assamrifles.gov.in ओपन की गई है।

असम राइफल्स की इस भर्ती के जरिए 354 पद भरे जाएंगे। इसमें वारंट ऑफिसर, राफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल), राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड), राइफलमैन (आर्म्ड), राइफलमैन (इंजीनियर इक्विमेंट मैकेनिक), राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल), हवलदार इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, राइफलमैन मेटलस्मित जैसे पद हैं। जिसकी भर्ती रैली में आवेदन के बाद कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे। इस वैकेंसी के लिए अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। फीस भी इसी दिन तक भरनी होगी।

असम राइफल्स भर्ती रैली के लिए योग्यता
वारंट ऑफिसर (सिफर)- 124 (केवल पुरष), 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और इंग्लिश के साथ की हो। 10वीं के साथ आईटीआईटी सर्टिफिकेट हो या इलेक्ट्रॉनिक्स या इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर की डिग्री पूरी की हो। उम्र सीमा 18-25 साल तक होनी चाहिए।
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल)- 32 केवल पुरुष , 10वीं/मैट्रिकुलेशन की हो और आईटीआई से 2 साल की टेक्निकल ट्रेनिंग की हो। या संबंधित फील्ड जैसे इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन , इलेक्ट्रिकल इजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नीशियन, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम या टेक्नीशियन सिस्टम डिजाइन और रिपेयर में किया हो। एज लिमिट 18-23 साल तक होनी चाहिए।
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड)- 21 केवल पुरुष, 10वीं/मैट्रिकुलेशन और कम से कम 2 साल का आईटीआई टेक्निकल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट हासिल किया हो या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रूब्यूशन, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटे मैकेनिक, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टेक्नीशियन इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन एंड रिपेयर, फाइबर से होम टेक्नोलॉजी या ओएफसी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया हो। उम्र सीमा 18-23 साल तक होनी चाहिए।
राइफलमैन (आर्मर)- 29 केवल पुरुष, मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो और वेल्डिंग ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट किया हो। एज लिमिट 18-23 साल तय की गई है।
राइफलमैन इंजीनियर (इक्विपमेंट मैकेनिक)– 10 केवल पुरुष, 10वीं पास/मैट्रिकुलेशन और कम से कम 2 साल की टेक्निकल ट्रेनिंग आईटीआई से की हो। या इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक, पावर इलेक्ट्रिक सिस्टम या मैकेनिक डीजल से डिप्लोमा किया हो। कैंडिडेट की उम्र 18-23 साल तक हो।
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक)-13 केवल पुरुष, 10वीं/मैट्रिकुलेशन के साथ 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट रिकवरी व्हीकल मैकेनिक में पूरा किया हो और हैवी मोटर व्हीकल/ट्रांसपोर्ट व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी हो। उम्र सीमा कम से कम 18-23 साल तक होनी चाहिए।
राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल)-22 केवल पुरुष, 10वीं/मैट्रिकुलेशन और 2 साल का आईटीआई टेक्निकल ट्रेनिंग इलेक्ट्रिकल/टेक्निकल फील्ड में किया हो। या इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्निकल, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम में डिप्लोमा किया हो। उम्र सीमा 18-23 साल तक हो।
हवलदार (इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक)-06 केवल पुरुष, 10वीं/मैट्रिकुलेशन किया हो के साथ कम से कम 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक या इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में किया हो। या इंस्ट्रूमेट मैकेनिक/टेक्नोलॉजी या इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया हो। एज लिमिट 18-23 साल तक होनी चाहिए।
राइफलमैन (मेटलस्मित)-19 केवल पुरुष, 10वीं पास/मैट्रिकुलेशन पास किया हो। साथ में दो साल की आईटीआई टेक्निकल ट्रेनिंग मेटलस्मित में किया हो या मेटलस्मित/मेटलर्जरी में डिप्लोमा किया हो। उम्र सीमा 18-23 साल तक तय की गई है।
राइफलमैन (अपहोल्स्टर)-03 पुरुष, 10वीं/मैट्रिकुलेशन पास किया हो और कम से कम 2 साल का आईटीआई अपहोल्स्टर ट्रेड में किया हो या अपहोल्स्टर में डिप्लोमा किया हो। उम्र सीमा 18-23 साल तक रखी गई है।
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल-16 केवल पुरुष, मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। उम्र सीमा 18-23 साल होनी चाहिए।
राइफलमैन (व्हीकल मैकेनिक) 23 केवल पुरुष, 10वीं पास के साथ 2 साल का आईटीआई टेक्निकल ट्रेनिंग में किया हो।
राइफलमैन (वेल्डर)-02 केवल पुरुष, 10वीं पास के साथ 2 साल की आईटीआई टेक्निकल ट्रेनिंग वेल्डिंग/मेटलर्जी या डिप्लोमा वेल्डिंग/मेटलर्जी किया हो। उम्र सीमा 18-23 साल तक होनी चाहिए।
राइफलमैन (ड्रॉट्समैन)-02 10वीं/12वीं पास की हो। आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में डिप्लोमा किया हो। उम्र सीमा 18-25 साल तक होनी चाहिए।
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन)-01 केवल पुरुष 10वीं/12वीं या समकक्ष योग्यता और कम से कम 2 साल का डिप्लोमा ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन में किया हो और 2 साल बतौर ओटी टेक्नीशियन का एक्सपीरियंस 50 बेड वाले अस्पताल में होना चाहिए। उम्र सीमा 18-25 साल तक हो। उम्र सीमा 18-25 साल तक होनी चाहिए।
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट)-02 केवल पुरुष, 10वीं/12वीं पास की हो या कम से कम 2 साल का फिजियोथेरेपिस्ट में डिप्लोमा और बतौर फिजियोथेरेपिस्ट काम का अनुभव होना चाहिए। उम्र सीमा 18-25 साल तक हो।
राइफलमैन (मैसॉन)-29 केवल पुरुष, 10वीं पास की हो। कैंडिडेट के पास मैसोन ट्रेड टेस्ट में क्वालिफाई किया हो। साथ में एक साल का वर्क एक्सपीरियंस भी हो उम्र सीमा 18-25 साल तक हो।

असम राइफल्स रैली भर्ती में उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ट्रेड स्किल टेस्ट, डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन, रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) जैसे चरणों के जरिए होगा। इन सभी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सभी चरण सफलतापूर्वक क्लाफाई करने का मतलब ये नहीं है कि कैंडिडेट का फाइनल सेलेक्शन हो गया। वैकेंसी के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के जरिए ही अभ्यर्थियों की नियुक्त की जाएगी।
https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/135880236.cms

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
असम राइफल्स रिक्रूटमेंट रैली में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन फीस भी देनी होगी। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को ₹100 और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को भी ₹100 परीक्षा शुल्क देना होगा। इस फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में ही किया जा सकेगा। एप्लिकेशन फॉर्म को पूरी तरह से सबमिट करने के लिए फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। इसके बाद फॉर्म किसी भी सूरत में पूरा नहीं माना जाएगा।

Related Articles

Back to top button