उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर 21 हजार दीपों से जगमगाए घाट, हरिकी पैड़ी में विशेष गंगा आरती का आयोजन video

देव दीपावली पर हरिद्वार हरकी पैड़ी का अद्भुत नजारा, 21 हजार दीपों से जगमगाए गंगा घाट video

हरिद्वार, 23 नवम्बर, 26. देव दीपावली की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को हरकी पैड़ी 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा हो उठी. हरकी पैड़ी की देखरेख करने वाली संस्था श्री गंगा सभा की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान हरकी पैड़ी से लेकर आसपास के घाट भी दीपों से रोशन किए गए.

सोमवार 23 नवंबर को शाम होते ही घाटों पर दीप सजाने का सिलसिला शुरू हो गया था. उससे पहले सभी तीर्थ पुरोहितों ने विशेष गंगा आरती की. घाटों पर कतारों में सजाए गए दीप जलते ही हरकी पैड़ी का नजारा बदल गया. घाट पर दीपों की रोशनी और मां गंगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालु भी दीपों से सजे घाटों को देखने पहुंचे.

देव दीपावली सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है. इसलिए देव दीपावली की पूर्व संध्या यानी वैकुण्ड चतुर्दशी पर दीप उत्सव का कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवता भी दीप जलाकर मां गंगा की आराधना करते हैं. इसलिए अपने शत्रुओं की बुद्धि का नाश करने और जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना लेकर हजारों लोग दीप प्रज्वलित करते हैं.
-उज्ज्वल पंडित, तीर्थ पुरोहित

देव दीपावली के जुड़ी मान्यता: दिल्ली से आए श्रद्धालु मदन लाल मित्तल ने कहा कि देव दीपावली सनातन धर्म का बड़ा त्यौहार है. आज हरकी पैड़ी पर दीपोत्सव देखकर उन्हें सुखद आनंद की अनुभूति हुई है. आज के दिन भगवान शिव ने राक्षसों का वध किया था और इसी के उपलक्ष में देवताओं ने दिवाली मनाई थी. हरकी पैड़ी पर हजारों दीपों के बीच गंगा आरती देखने का अनुभव बेहद खास रहा.

श्रद्धालु नूतन सिंघल ने बताया कि आज सौभाग्य का दिन है कि वह अपने परिवार के साथ हर की पैड़ी पर आए हैं. दीपों से सजे हरकी पैड़ी घाटों और गंगा पर यह नजारा देखने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ है. दिल्ली से आई महिला श्रद्धालु कुसुम मित्तल ने बताया कि हर की पैड़ी पर उन्हें दीप उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है, उन्हें तो ऐसा लग रहा है कि जैसे वह स्वर्ग में आ गई हो और सभी देवताओं ने उन्हें दर्शन दिए हैं.

स्थानीय श्रद्धालु दिव्या राय ने बताया कि हर वर्ष वह अपने परिजन और पड़ोसियों के साथ देव दीपावली के दिन हर की पैड़ी पर आते हैं. हर की पैड़ी पर चारों तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आ रही है, मानो ऐसा लग रहा है कि खुद देवता धरती पर उतर कर दीपावली मनाने आए हैं. अपना दीपावली त्यौहार मनाने के बाद वह दोस्तों के साथ देवों की दीपावली मनाने हर की पैड़ी पहुंची है.

Related Articles

Back to top button