देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

BHEL में इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए भर्ती, ट्रेनिंग के बाद सीधे बनेंगे सुपरवाइजर

सार्थकपहल.काम. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड BHEL को सुपरवाइजर ट्रेनी की जरूरत है। इसके लिए नई भर्ती निकाली गई है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, एचआर और फाइनेंस डिसिप्लीन में अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। इसके लिए इंजीनियरिंग डिग्री के साथ डिप्लोमा वालों को भी मौका दिया जा रहा है। जॉइनिंग के बाद सुपरवाइजर ट्रेनी की पोस्ट पर पहले ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी सुपरवाइजर बनेंगे।

भारत हेवी इसेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इस नई भर्ती का विज्ञापन अपनी आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जारी किया है और कैंडिडेट्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नई भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की विंडो 25 नवंबर 2026 सुबह 10 बजे से खुलेगी। जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, अभ्यर्थी अपना फॉर्म सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पद भरे जाएंगे।

BHEL सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए योग्यता
सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फुल टाइम रेगुलर डिप्लोमा इंजीनियरिंग में मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल या सिविल या इलेक्ट्रॉनिक्स में किया हो। जिसमे कम से कम 65 प्रतिशत अंक सभी सेमेस्टर में मिलाकर होने चाहिए। एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए ये मार्क्स 60 प्रतिशत तय किए गए है।

सुपरवाइजर ट्रेनी (एचआर): फुल टाइम बैचलर डिग्री बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या सोशल वर्क या बिजनेस मैनेजमेंट या बीबीएस या बीएमएस में की हो, जिसमें 65 प्रतिशत अंक सभी सेमेस्टर को मिलाकर हासिल किए हों। एससी/एसटी के लिए 60 प्रतिशत मार्क्स तय किए गए हैं।

सुपरवाइजर ट्रेनी (फाइनेंस): फुल टाइम बैचलर डिग्री कॉमर्स में 65 प्रतिशत मार्क्स के साथ हासिल की हो। एससी/एसटी कैंडिडेट्स ये मार्क्स 60 प्रतिशत भी मान्य होंगे।

एज लिमिट: सभी पदों पर अभ्यर्थियों की उम्र अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो कैंडिडेट का जन्म 1 नंबर 1999 से पहले का नहीं होना चाहिए। ऊपरी उम्र में कैंडिडेट्स को आरक्षण के हिसाब से नियमानुसार छूट मिलेगी। एससी/एसटी कैंडिडेट्स को 5 साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल से 15 साल की छूट मिलेगी।

पद- सुपरवाइजर ट्रेनी
विज्ञापन संख्या- 03/2026
वैकेंसी- 215
आवेदन शुरू- 25 नवंबर 2026 सुबह 10 बजे से
अप्लाई करने की लास्ट डेट- 28 दिसंबर 2026 रात 11:45 मिनट तक
लिखित परीक्षा की तिथि- 27 जनवरी 2027
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन- https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/136127897.cms
ऑफिशियल वेबसाइट- careers.bhel.in

सुपरवाइजर ट्रेनी की सैलरी कितनी मिलेगी?
सुपरवाइजर ट्रेनी की पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक साल की ट्रेनी दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को ₹32000 बेसिक पे के हिसाब से सैलरी मिलेगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स को सुपरवाइजर पोस्ट पर जॉइनिंग दी जाएगी। इस पोस्ट पर ₹33500-₹1,20,000 पे स्केल पर मंथली सैलरी मिलेगी। इसके अलावा मंहगाई भत्ता, मेडिकल सुविधाएं, पीएफ, ग्रेच्युटी, एचआरए या कंपनी आवास जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

2 राउंड सेलेक्शन
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन: आवेदन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एग्जाम देना होगा। इसमें आने वाले मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को कैटेगिरी के हिसाब से 1:3 के रेश्यो में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर/एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: रिटन एग्जाम के बाद चुने गए अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाएंगे। यह स्टेज क्वालिफाइंग है, इसके किसी तरह के मार्क्स नहीं मिलेंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों को तभी चुना जाएगा, जब उनके डॉक्यूमेंट पूरी तरह से ठीक पाए जाएंगे।

कैंडिडेट्स की पोस्टिंग रानीपेट, हैदराबाद, बेंगलुरु, हरिद्वार, भोपाल, विशाखापत्तनम, दिल्ली, झांसी, जगदीशपुर, पावर सेक्टर और टीबीजी साइट्स जैसी जगहों पर की जाएगी। आवेदन के समय ही आपको अपनी प्रफरेंस फॉर्म में बतानी होगी। इसके अनुसार ही जॉइनिंग दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button