उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

धर्म छिपाकर नाबालिग से दुष्कर्म, जेल से छूटने के बाद उठा ले जाने की धमकी, केस दर्ज

देहरादून। देहरादून एक मुस्लिम युवक बाबर ने नाम बदलकर पहले नाबालिग को अमजेर ले जाकर दुष्कर्म किया। और अब वह जेल से छूटने के बाद दोबारा पीड़ित के घर आ धमका और पीड़ित की विधवा मां को धमकी दी कि वह दोबारा उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा। डरी सहमी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

राहुल बताकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अजमेर ले गया
नेहरू कालोनी की रहने वाली एक विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी एक नाबालिग बेटी है। सिंघल मंडी नेहरू कालोनी निवासी एक युवक 2021 में अपना नाम राहुल राम बताकर उसे बहला फुसला अजमेर ले गया, और वहां ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी और उसके परिवार की तरफ से मिल रही धमकियां
महिला ने इस मामले में पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी और उसका परिवार महिला को डरा धमकाकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना हा है तथा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। जेल से छूटकर वापस आने के बाद बाबर एक दिन महिला के घर आ धमका और धमकी देने लगा कि तेरी बेटी को तो मैं छोडूंगा नहीं। उसे भगाकर ले जाऊंगा। मुसलमान बनाकर इसे दूसरे शहर में ले जाकर बेच दूंगा। नेहरू कालोनी के थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है, जिसे पकड़ लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उस्मान ने अंकित बनकर दिया शादी का झांसा
उधर, हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में अपनी पहचान उजागर करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। https://sarthakpahal.com/

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पीड़िता की तरफ से दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पीड़िता के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button