देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पद के लिए 3 जुलाई तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 16 जून। एनआईसीएल ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो लास्ट डेट 3 जुलाई तक जारी रहेगी। फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाना होगा। वहीं फेज I लिखित परीक्षा 20 जुलाई 2025 को होना संभावित है। जिसके मुताबिक आप अपनी तैयारी अभी से शुरू कर सकते हैं।

पद की डिटेल्स- नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने इस नई भर्ती के फॉर्म एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) स्केल-I लीगल, फाइनेंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, जेनरेलिस्ट समेत अन्य डिसिप्लीन के लिए हैं। वैकेंसी और नोटिफिकेशन आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स 266 https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/121883252.cms

योग्यता- नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की इस सरकारी नौकरी की भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। लीगल के लिए ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट इन लॉ, फाइनेंस के लिए चार्टेड अकाउंटेंट (ICAI)/कोस्ट अकाउटेंट (ICWA) या बीकॉम/एमकॉम अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। जेनेरलिस्ट ऑफिसर के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ कर चुके अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए अंक सीमा 55 प्रतिशत निर्धारित की गई है। अन्य पदों की योग्यता आप नोचिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आयुसीमा- नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की इस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। यानी अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 2 मई 1995 से पहले और 1 मई 2004 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया- चयन प्रक्रिया में दो परीक्षा चरण और उसके बाद एक इंटरव्यू शामिल है।
आवेदन शुल्क- NICL ने सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। वहीं SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान आवेदन जमा करते समय ऑनलाइन करना होगा।

सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 50925 रुपये बेसिक पे दिया जाएगा। मेट्रो सिटीज में यह 90000 रुपये तक पहुंच सकता है।
बता दें कि लिखित परीक्षा में फेज I परीक्षा 100 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों में होगी। इसमें तीन सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय सीमा होगी। जो उम्मीदवार Phase I में पास होंगे, वे Phase II के लिए उपस्थित होंगे।

Phase II में एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट 250 अंक और एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट 30 अंक का शामिल होगा। दोनों सेक्शन ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट ऑब्जेक्टिव टेस्ट के बाद बिना किसी ब्रेक के होगा। इसमें उम्मीदवारों को अपने उत्तर टाइप करने होंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टेस्ट) और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। डिस्क्रिप्टिव कंपोनेंट क्वालिफाइंग नेचर का होगा। इसका मतलब है कि इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button