उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहा झुलसा, कई बकरियां भी मरीं

गोपेश्वर। आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहा शिव सिंह बिष्ट बुरी तरह झुलस गया, जबकि उसकी कई बकरियों के मरने की भी खबर है। घटना रविवार रात की है। मोबाइल में नेटवर्क न होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार को नेटवर्क आने के बाद लोगों को घटना के बारे में पता चला। बताया गया है कि जब शिव सिंह पानी लेने गया था, तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया।

इन दिनों चरवाहे उच्च हिमालय क्षेत्रों में अपनी बकरियों को चराने के लिए पहुंचे हैं। रुद्रनाथ ट्रेक पर आकाशीय बिजली गिरने से कई बकरियां मर गयीं, जबकि चरवाहा बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और परिजन चरवाहे को 12 किमी. कुर्सी व डंडों के सहारे कंधे पर सगर गांव लाएं, जहां से उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में संचार सुविधा न होने के कारण शिव सिंह ने चार किमी पैदल चलकर घटना की जानकारी दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडल घाटी के ग्वाड़ गांव निवासी शिव सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह बिष्ट पिछले मार्च माह में बकरियों को चराने के लिए रुद्रनाथ क्षेत्र के लिए रवाना हुआ था। इन दिनों वह पनार बुग्याल में बकरियों के साथ ठहरा हुआ था।

झुलसने के बाद वह जैसे-तैसे अपने टेंट तक पहुंचा। मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण वह रात भर दर्द से कराहता रहा। सोमवार को मिली सूचना पर पहुंचे देवेंद्र बिष्ट, रणजीत सिंह, पुष्पेंद्र सहित आदि ग्रामीणों ने उन्हें लाठी डंडों के सहारे कंधों पर ढोकर 12 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 108 की मदद से उन्हें जिला चिकित्सायल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद शिव सिंह की स्थिति में सुधार बताया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button