उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नर

सचिवालय कर्मी की डूबने से मौत, अभी हुई थी शादी

देहरादून। सचिवालय कर्मी अमित लेखा अनुभाग में तैनात कंप्यूटर सहायक की डूबने से मौत हो गई। डैम कर्मचारियों के सहयोग से मृतक को नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। कैंट कोतवाली निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि भूड़ महोलिया खटीमा ऊधमसिंह नगर निवासी अमित कुमार अपने पांच साथियों के साथ रविवार को शहर में घूमने के लिए निकले थे।

सचिवालय कर्मी अमित के साथ ग्राम बुड्ढी नयागांव पटेलनगर निवासी कंप्यूटर सहायक मोहित कुमार, ग्राम सुनारा पोस्ट नया गांव उत्तरकाशी, सहायक समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र राणा, शताब्दी एन्क्लेव जोगीवाला निवासी सहायक समीक्षा अधिकारी आशीष असवाल, यमुना कालोनी निवासी सहायक समीक्षा अधिकारी भगवान सिंह और जीवारेडी शिमला बाइपास रोड निवासी मंदीप सिंह भी शामिल थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी लोग बीजापुर स्थित डैम के पास पहुंचे। इसके बाद वह पास ही नदी में नहाने चले गए। इस दौरान अमित कुमार नदी में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी गहरा होने के कारण वह उसे बचा न सके।

अमित कुमार के साथियों ने इसकी सूचना डैम के कर्मचारियों को दी तो उन्होंने डैम का चेनल गेट खोलकर मृतक का शव बरामद किया। नदी में डूबने से अमित के सिर पर काफी चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि मृतक अमित जोगीवाला में अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसका एक भाई बीएसएफ में तैनात है, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

कुछ माह पहले ही हुई थी अमित कुमार की शादी
पुलिस के अनुसार सचिवालय कर्मी अमित कुमार की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ जोगीवाला में रहता था। जबकि उनके परिजन खटीमा में रहते हैं। घटना की सूचना सुनकर उनकी पत्नी बेहोश है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button