उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

केवल धर्म के सहारे देश नहीं चलता: प्रियंका

देहरादून। केवल धर्म के सहारे देश नहीं चलता है। देश चलाने के लिए सूझबूझ की भी जरूरत पड़ती है। उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मियां अपने चरमोत्कर्ष पर हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक चुनावी अभियान को धार देने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड दौरे पर पहुंची, जहां उन्होंने हुंकार भरी। उन्होंने चारधाम (बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमनोत्री) को नमन कर बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली की शुरुआत की। उन्होंने दून में एक कार्यक्रम में पार्टी का घोषणापत्र ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया।

भाजपा सरकार ने केवल तीन काम किए: हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने जनता के साथ बहुत बड़ा छलावा किया है। और यदि भाजपा ने कुछ दिया है तो केवल तीन-तीन मुख्यमंत्री। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसलिए कांग्रेस ने ‘हर गांव हर द्वार’ स्वास्थ्य सुविधाएं देने का अपना वादा किया है। प्रदेश के पांच लाख परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा शासनकाल में देश में गरीब और गरीब हुआ है। इसके अलावा चंद उद्योगपति अरबपति बनकर राज कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button