उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

होमगार्ड जवान की ट्रैफिक कंट्रोल करने की चपलता का हर कोई दीवाना, देखें वीडियो

देहरादून। होमगार्ड जवान की ट्रैफिक कंट्रोल करने की चपलता को देखकर हर कोई दंग रह गया। दो दिन से होमगार्ड जोगेंद्र कुमार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उत्तराखंड होमगार्ड का यह जवान इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छाया हुआ है। वह बहुत ही चपलता के साथ यातायात का संचालन कर रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने होमगार्ड के जवान जोगेंद्र कुुमार की सराहना की है।

होमगार्ड दिवस पर मिलेगा सम्मान
जोगेंद्र कुमार देहरादून के सिटी हार्ट अस्पताल के पास तैनात हैं। कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने होमगार्ड दिवस छह दिसम्बर को उन्हें होमगार्ड डिस्क और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। देखिया वीडियो

डीजीपी ने की जोगेंद्र की सराहना
डीजीपी अशोक कुमार ने भी ट्वीटर के माध्यम से जोगेंद्र कुमार की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अरस्तू ने कहा था कि ‘जाब में खुश रहने से ही आपके काम की पूर्णता आती है। उत्तराखंड के होमगार्ड जवान जोगेंद्र ने देहरादून में ट्रैफिक ड्यूटी करते हुए इसका बखूबी प्रदर्शन किया। उनके जोश से भरे जज्बे को सलाम। https://sarthakpahal.com/

मैं अनोखा अंदाज लेकर आया हूं: जोगेंद्र कुमार
होमगार्ड जोगेंद्र ने कहा कि मैं एक अनोखा अंदाज लेकर आया हूं, यह लोगों को खुश करता है। वे इसका आनंद लेते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। मैं यह इसलिए करता हूं ताकि ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने पर लोग ऊब न जाएं। मैं अपने काम का आनंद लेता हूं।

Related Articles

Back to top button