खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

हार्दिक के आगे दम निकला पाकिस्तान का, मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक के आगे पाकिस्तान की टीम ने घुटने टेक दिए। भारत ने एशिया के आगाज में पाक को पीटकर पिछले विश्व कप की हार का बदला लेकर धमाकेदार शुरुआत की। इस रोमांच से भरे मुकाबले का सभी भारतीय खेल प्रेमियों को काफी समय से इंतजार था।

रोहित शर्मा ने टास जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गयी। भारत ने 19.4 ओवर में जीत का लक्ष्य 5 विकेट से गंवाकर हासिल कर लिया। भारत को आखिरी तीन ओवर में 32 रन की जरूरत थी जो उसने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के बाद पूरे देश जश्न का माहौल रहा। जगह-जगह लोगों ने खुशी में आतिशबाजी की। प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई दी है।

हार्दिक के तीन चौकों ने पलटा मैच
भारत को आखिरी 12 गेंदों में जीत के 21 रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर में हरीस रऊफ की गेंदों पर तीन चौके जड़कर भारत की जीत पक्की कर दी। जीत के हीरो रहे हार्दिक पांड्या का साथ अंत में जडेजा और भुवनेश्वर ने भी दिया। जडेजा ने 29 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। हार्दिक ने 17 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाये। इसके अलावा एक ही ओवर में पाकिस्तान के दो धुरंधरों को आउट कर मैच का पासा पलट दिया।

भुवनेश्वर ने की कमाल की गेंदबाजी
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर के कंधों पर थी। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का कीमती विकेट तीसरे ओवर में ही दिला दिया। इसके बाद दूसरे स्पेल में शादाब और नसीम शाह को लगातार गेंद पर आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। और इसके बाद रही-सही कसर हार्दिक पांड्या ने पूरी कर दी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button