उत्तराखंडबड़ी खबरशिक्षा

यमकेश्वर में बंद पड़ी आईटीआई के ताले खुले

देहरादून। उत्तराखंड के छह जिलों में बंद पड़े दस आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) के ताले खुले गए हैं। स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के तहत संचालित इन संस्थानों में चार ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आईटीआई, स्वरोजगार को बढ़ावा देने का मुख्य साधन रहा है। लेकिन, पिछले दो वर्ष पूर्व सरकार ने 42 आईटीआई पर ताला जड़ दिया था। उस समय इनमें काफी बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बंद किए गए संस्थानों में रुद्रप्रयाग जिले में चिरबटिया, बसुकेदार व अगस्त्यमुनि आईटीआई भी शामिल हैं। पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में विकासखंड जखोली व टिहरी जिले के हिंदाऊं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चिरबटिया में बंद पड़ी आईटीआई को फिर से शुरू करने के लिए कई दिनों तक अनवरत आंदोलन भी किया था।

आईटीआई चिरबटिया का पुन: संचालन शुरू हो गया है। यहां चार ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अब संस्थान के भवन निर्माण को लेकर जरूरी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अन्य पांच जिलों में भी नौ संस्थानों का संचालन शुरू हो चुका है।
एनके शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग

Related Articles

Back to top button