उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति के किए पांच टुकड़े, बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश

पीलीभीत। प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके पांच टुकड़े किए। इसके बाद इन टुकड़ों को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। पिता के गायब होने पर बेटे ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो महिला ने सच उगल दिया।

बुढ़िया का किसी युवक के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
मामला गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव का है। सीओ सिटी अंशु जैन ने बताया कि गांव में 55 साल का रामपाल परिवार में पत्नी दुलारो देवी और बेटा सोमपाल के साथ रहते थे। दुलारो का किसी युवक से अफेयर चल रहा है। पति इसमें बाधक बन रहा था। मंगलवार को रामपाल अचानक लापता हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी दुलारो देवी से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को इधर-उधर की बातें बताती रही, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गई। उसने पूरा राज पुलिस के समक्ष उगल दिया। https://sarthakpahal.com/

नहर में शव के टुकड़े तलाश रही पुलिस
महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात उसने सोते वक्त रामपाल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसके पांच टुकड़े किए थे। इसके बाद बोरे में टुकड़ों को भरकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिव नगर के नजदीक बहने वाली निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया। महिला की निशानदेही पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े और बिस्तर बरामद कर लिए। गोताखोरों की टीम नहर में शव की तलाश कर रही है।

घटना को लेकर क्या बोले सीओ?
सीओ अंशु जैन ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। नहर के पानी को बंद करा दिया गया। आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था। जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है। उसने अकेले ही रविवार को पति की हत्या कर दी। हत्या में और कौन शामिल है, हत्या की असली वजह क्या है, इन बातों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button