उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहू धोखाधड़ी में गिरफ्तार

देहरादून। टिहरी भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया यूसफ को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कोच्चि एयरपोर्ट पर विदेश भागने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया है। नाजिया को देहरादून लाने के लिए राजपुर थाने से एक दारोगा व महिला सिपाही को कोच्चि रवाना कर दिया गया है। यह टीम शनिवार को आरोपी को लेकर देहरादून पहुंचेगी। नाजिया काफी समय से पुलिस को चकमा दे रही थी। उनके खिलाफ लुकआट नोटिस भी जारी किया गया था।

राजपर थाने में 2017 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
देहरादून के राजपर के चालांग गांव निवासी सचिन उपाध्याय की त्नी नाजिया यूसफ वर्ल्ड इंटीग्रेटेड सेंटर की निदेशक भी हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाने में 2017 में धोखाधड़ी का मुकदमा धोरणखास निवासी मुकेश जोशी ने दर्ज कराया था। मुकेश जोशी सचिन उपाध्याय का पार्टनर था। उसने सचिन पर आरोप लगाया था कि टिहरी भाजपा विधायक के भाई की पत्नी नाजिया यूसुफ ने उनकी जमीन को धोखाधड़ी से खुर्दबुर्द कर दिया है। साथ ही इसपर कई बैंकों से लोन भी ले लिया है। यह संपत्ति 26 करोड़ की बताई गई थी। साल 2019 में इस मुकदमे में पुलिस ने एफआर लगा दी थी।

सचिन के खिलाफ भी कई मुकदमे
सचिन उपाध्याय के खिलाफ राजपुर थाने में धोखाधड़ी के अलावा पटेलनगर कोतवाली में भी शीशमबाड़ा में प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज हैं। पीडि़तों ने उसे एक करोड़ से अधिक रुपये दे दिए, लेकिन उसने किसी को भी प्लाट उपलब्ध नहीं कराए। इस मामले में गुरुग्राम हरियाणा निवासी प्रमोद बडोनी ने जुलाई 2020 में मुकदमा दर्ज करवाया था।

राजपुर थाने में पुलिस ने जनवरी 2020 में आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि नाजिया फरार हो गई थी। नाजिया के आवास पर कोर्ट में पेश होने को नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button