उत्तराखंडखेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

आज से 25 दिसंबर तक आगरा में आयोजित संतोष ट्राफी चैंपियनशिप में गढ़वाल राइफल्स के 4 जवानों का चयन

 कोटद्वार, 20 दिसम्बर। गढ़वाल राइफल के चार जवानों का चयन सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के लिए हुआ है। संतोष ट्रॉफी चैंपियनशिप 21 से 25 दिसंबर तक आगरा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में होगी।
गढ़वाल राइफल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के फुटबाल कोच अरुण नेगी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए गढ़वाल राइफल के 16 खिलाड़ियों ने रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग किया, जो उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया।
गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के चार जवान खेलेंगे संतोष ट्रॉफी
चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जीआरआरसी के विश्वजीत नेगी, प्रवेश रावत, नवीन रावत, अजेंद्र सिंह का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का पहला मैच 21 दिसंबर को चंडीगढ़, दूसरा मैच 23 दिसंबर को हरियाणा और 25 दिसंबर को तीसरा मैच उत्तर प्रदेश के साथ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने खुशी जाहिर की।

Related Articles

Back to top button