उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

मौसम की बेरुखी पर भारी पड़ रही लोगों की आस्था, बदरीनाथधाम में फिर बर्फबारी शुरू

जोशीमठ (चमोली)। बदरीनाथधाम में मौसम की बेरुखी पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है। यहां यात्रा शुरू होने के दस दिन के अंदर ही एक लाख 9 हजार 457 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर पर माथा टेक चुके हैं। बदरीनाथधाम में इस वर्ष 27 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद लगातार मौसम की बेरुखी तीर्थयात्रियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं में जुटे बीकेटीसी, प्रशासन और पुलिस कर्मचारियों को भी दिक्कतें पैदा कर रही हैं। इसका बावजूद धाम में प्रतिदिन 10 हजार से भी अधिक भक्त दर्शन को पहुंच रहे हैं।

देश के पहले गांव माणा में खूब चहल-पहल
बदरीनाथ धाम में देर शाम बर्फबारी शुरू हुई। वहीं सुबह मौसम साफ होने के साथ ही यात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के अलावा माणा गांव भी पहुंच रहे हैं। कई दिनों से बारिश के कारण बदरीनाथ धाम में यात्री तो पहुंच रहे थे, लेकिन वे सिर्फ धाम के दर्शनों के बाद कहीं अन्य स्थलों पर नहीं जा पा रहे थे। शनिवार को देश के प्रथम गांव माणा में यात्रियों की खूब चहल पहल दिखी। यहां आए यात्री ऊनी कपड़े, जड़ी-बूटी, पूजा सामान, गलीचे, हथकरघा के सामान खरीदते नजर आए। जबकि कुछ महिलाएं माणा की पारंपरिक वेषभूषा को पहनकर फोटो खिंचवाते नजर आई।

एक लाख के पार हुई यात्रियों की संख्या


बदरीनाथ धाम में दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। 27 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक धाम में 109257 यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। लगातार मौसम खराब होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रियों में भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को लेकर किस तरह से उत्साह है। आने वाले दिनों में बदरीनाथ धाम की यात्रा के और तेज होने की संभावना है। https://sarthakpahal.com/

पल-पल बदल रहा है बदरीनाथ का मौसम
बदरीनाथ धाम का मौसम इन दिनों पल-पल बदल रहा है। कभी घना कोहरा तो कभी चटख धूप खिल रही है। शनिवार को सुबह से ही धाम में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। शाम चार बजे कुछ देर के लिए धाम में झमाझम बारिश हुई। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम पल-पल बदल रहा है।

Related Articles

Back to top button