क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

बेटी पैदा होते ही घर में मचा कोहराम, गम में पापा, दादा और चाचा ने कर ली आत्महत्या

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेटी पैदा होते ही घर में मचा कोहराम मच गया। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पिता और दो बेटों ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर सुसाइड किया। हैरानी की बात ये है कि घर में जिस दिन बेटी पैदा हुई उसी दिन इस परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या की है। इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। https://sarthakpahal.com/

मामला महाराष्ट्र के सतपुर इलाके के राधाकृष्णनगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को यहां रहने वाले फल व्यवसायी दीपक शिरोडे (पिता उम्र 55 वर्ष), प्रसाद शिरोडे (बड़ा बेटा उम्र 25 वर्ष), राकेश शिरोडे (उम्र 23 वर्ष) ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिरोडे परिवार अशोकनगर के आखिरी बस स्टॉप इलाके में फलों का कारोबार करता था।

आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार
शिरोडे परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कर्ज में डूबा हुआ था। इसलिए वे डिप्रेशन थे। 29 जनवरी की दोपहर 12 बजे दीपक शिरोडे परिवार के कुछ लोग किसी किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी बीच पिता और बेटों ने ये कदम उठा लिया। जब दीपक की पत्नी घर आई और दरवाजा खटखटाया, तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से मदद मांगी। दरवाजा तोड़कर जब वे लोग घर के अंदर दाखिल हुए तो वहां का मंजर देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गयी।

बताया जा रहा है कि घर के बड़े बेटे प्रसाद शिरोडे की पत्नी गर्भवती होने के कारण मुंबई चली गई थीं। कल सुबह उनकी डिलीवरी हुई है। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। शिरोडे परिवार में लक्ष्मी के आने की खबर हर तरफ फैल गई। हालांकि, खुशी के ऐसे मौके पर इन तीनों ने एक बहुत ही दिल दहलाने वाला फैसला ले लिया, जिससे हर कोई हैरान है।

Related Articles

Back to top button