डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के लिए भर्ती, 19 जनवरी तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। भारत सरकार, संचार मंत्रालय ने रोजगार समाचार में डाक विभाग में निकली इस नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। स्टाफ कार ड्राइवर की पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस जॉब को पाना चाहते हैं वे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
भर्ती निकाय-भारतीय डाक विभाग
पद का नाम-स्टाफ कार ड्राइवर (Ordinary Grade)
पदों की संख्या-48
ऑफिशियल वेबसाइट-www.indiapost.gov.in
आवेदन करने की आखिरी तारीख-19 जनवरी 2026
योग्यता-10वीं पास
आयुसीमा-18-27 वर्ष
सैलरी-19900/-(लेवल-2) के मुताबिक प्रति माह वेतन मिलेगा।
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/126227762.cms
स्टाफ कार ड्राइवर की यह रिक्तियां सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, अहमदाबाद के लिए हैं। जो उम्मीदवार डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, खासकर उनके लिए यह बढ़िया चांस हैं।
डाक विभाग कार ड्राइवर के लिए योग्यता क्या चाहिए?
आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ में लाइट और हैवी मोटर व्हीकल का वैलिड लाइसेंस और मोटर वाहनों से संबंधित नॉलेज भी होनी चाहिए। इसके अलावा 3 साल काम का अनुभव भी हो। कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल तक होनी चाहिए। हालांकि जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्ग हैं उन्हें ऊपरी उम्र में सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।
आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद इसमें सभी जानकारियां हाथ से भरनी होंगी।
अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, श्रेणी, अंकों की जानकारी, सभी डिटेल्स ठीक-ठीक भरें।
निर्धारित जगह पर फोटो चिपकाएं और सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट/रजिस्टर पोस्ट के जरिए डाक विभाग के सही पते पर भेज दें।
पता है- ‘ऑफिस ऑफ दी सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, जीपीओ कंपाउंड, मिर्जापुर, अहमदाबाद 380001।’
आवेदन संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं।



