उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

क्रिसमस के मौके पर नन्हे-मुन्नों की थिरकन से गूंज उठी द्रोणवाटिका कालोनी, VIDEO

देहरादून। क्रिसमस के मौके पर देहरादून स्थित द्रोणवाटिका कालोनी लेन नं. 4 बच्चों और परिजनों के धमाल से गुंजायमान हो उठी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटा क्लाज, फैरी और स्टार की विभिन्न आकर्षक पोषाकों में अनेकानेक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इस अवसर पर बच्चों के अलावा परिजनों ने भी बच्चों की हौसलाअफजाई की।

इस अवसर पर सौम्या, वंशिका, खुशबू, ध्रुव, रुद्र, मिश्का, युवराज, शुभम, पीहू, सौरी, अभिनव, पुंजी आदि बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम जैसे कुर्सी दौड़, डांस और अनेक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से सब लोगों का मन मोह लिया। बड़े बच्चों की कुर्सी दौड़ में सौम्या रावत विजेता रही तो छोटे बच्चों में पिहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

क्रिसमस के अवसर पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सपना गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, दीपिका वर्मा, आशी रावत, रेनू नागर, दीप्ति अरोरा, राखी अग्रवाल, किरन परमार सहित कालोनी की कई महिलाओं ने बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया। ऐसे खुशी के मौके पर छोटे ही क्या बड़ों के पैर भी थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। देखिये वीडियो

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button