उत्तराखंडखेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

ओलंपिक, वर्ल्ड कप में पदक जीतो, उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाओ : रेखा आर्य

देहरादून। उत्तराखंड सरकार खेलों में पदक लाओ और उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाओ की व्यवस्था जल्द शुरू करने वाली है। ओलंपिक और वर्ल्ड कप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से नौकरी सरकारी नौकरी मिलेगी। यह बात खेल मंत्री रेखा आर्य ने पवेलियन ग्राउंड में चल रहे एवरेस्ट स्टार समूह की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान कही।

जो प्रदेश का नाम रोशन करेगा सरकार उसका भविष्य उजागर करेगी
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जहां एक ओर राज्य के खिलाड़ी पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करेंगे, वहीं दूसरी ओर सरकार उन्हें सरकारी नौकरी देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति मिले, इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। राज्य का खेल विवि जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।

मोदी ने देश में खेल के क्षेत्र में क्रांति पैदा की
खेल विवि में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेल के क्षेत्र में एक क्रांति पैदा की है। उनके मार्गदर्शन में जारी खेलो इंडिया की योजना भविष्य में शानदार परिणाम देगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी भी राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले खेल मंत्री ने यश गुंसाई, अमन थापा सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन से प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। इस मौके पर एवरेस्ट स्टार समूह के चेयरमैन नितेंद्र सिंह बोरा, संयुक्त निदेशक खेल एसके सार्की, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग आदि मौजूद रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button