उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

पूरे भारतवर्ष में हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा की धूम

देहरादून। चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा यानी आज से हिंदू नव वर्ष का आगाज हो गया है। कई धार्मिक संगठन भजन, कीर्तन, दीपदान समेत कई आयोजन करेंगे। वहीं नवरात्र की पूर्व संध्‍या पर भी कहीं दीये जलाए गए तो कई जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। माता के दरबार में सुबह से भक्तों का तांता लगा है।

धामी ने पूर्णागिरि धाम में टेका मत्था
नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्णागिरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए। पूर्णागिरि पहुंचे सीएम धामी का पुजारियों ने भव्य स्वागत किया। धामी चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इसके बाद वह पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए पहुंचे। धामी के साथ उनकी पत्नी भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं।  हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से घंटाघर पर चारों ओर 2080 दीप जलाए गए।

आज से नौ दिनों तक देवी दुर्गा की उपासना की जाएगी। घर-घर में मां स्वयं विराजमान है। ऐसे में मां को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम को देवी दुर्गा की विधि पूजा-पाठ और आराधना की जाएगी। पूजा-पाठ के अलावा मां का आशीर्वाद पाने के लिए दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य ही करना चाहिए। अगर किसी कारणवश दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ नहीं कर सकते तो कम से कम ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ की एक माला हर रोज अवश्य करें। मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन घोड़े पर हुआ है। हिंदू नव वर्ष में नवरात्रि के त्योहार को बहुत ही पवित्र और शुभ फल देने वाला माना गया है। चैत्र नवरात्रि के साथ आज से नया हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2079 भी शुरू हो गया है।

चैत्र महारात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Related Articles

Back to top button