उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

गर्लफ्रेंड को वीडियो काल कर उसके सामने फांसी पर झूल गया बीटेक का छात्र

देहरादून। गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद होने से नाराज बीटेक के एक छात्र ने उसे वीडियो कॉल लगाई और उसके सामने ही फांसी का फंदा लगा लिया। छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और एक लड़की से प्यार करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे ब्लॉक कर दिया था। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

तुलाज इंस्टीट्यूट में बीटेक प्रथम वर्ष का था छात्र
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह काफी दिनों से एक युवती से प्यार करता था, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर बातचीत बंद हो गई थी। इससे युवक काफी परेशान रहने लगा। शुभम क्षेत्र के एक हॉस्टल में अपने साथी के साथ रहता था। उसका साथी रात में खाना खाने के बाद बाहर घूमने चला गया। इसके बाद शुभम ने अपने स्टेटस पर हाथ की नस काटने की फोटो लगाई और युवती से प्यार करने की बात लिखी।

युवती ने कर दिया था नंबर ब्लॉक
युवती ने उसे ब्लॉक किया हुआ था, लेकिन यह स्टेटस उसके दोस्तों ने देख लिया। यह बात उन्होंने इस युवती को बताई तो उसने उसे अनब्लॉक कर शुभम को फोन लगाया। युवती ने शुभम से इस तरह की हरकत न करने को कहा। युवती ने कहा कि इस तरह से तुम उसे ब्लैकमेल कर रहे हो। इस बात पर शुभम और ज्यादा गुस्सा हो गया। उसने शायद पहले से ही सोच रखा था। उसने पास में रखी रस्सी उठाई, उसे पंखे से बांधा और फांसी लगा ली। घबराई हुई युवती ने उसके दोस्त को फोन किया, लेकिन दोस्त जब तक वहां पहुंचता तब तक वह फंदे पर लटक चुका था।

अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया और दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में उसके साथियों से पूछताछ की गई जा रही है। शुभम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button