उत्तराखंडपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

बदरीनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पुश्ते पर हवा में लटकी, मची चीख-पुकार

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर जेपी चट्टान के नजदीक शनिवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रही यात्रियों की बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटकी तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस में 28 तीर्थयात्री सवार थे। जहां हादसा हुआ वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है।

डिवाइडर होने से टल गया बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि यदि डिवाइडर न होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हादसे की जगह पर स्क्रबर निर्माण कार्य होने के कारण हाईवे ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है। ऐसे में वहां पर अन्य वाहन को पास देते हुए बस डिवाइडर से टकराई और हवा में लटक गयी।

बस में 28 यात्री थे सवार
राजस्थान से आए बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे बस में 28 यात्री सवार थे। गनीमत रही बस पुश्ते पर लटक गई और खाई में गिरने से बच गई। लामबगड़ से आगे जेपी बैराज के पास यात्रियों की बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए आधे पुश्ते पर हवा में लटक गई। सूचना पर गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद बस को क्रेन की मदद से सड़क तक निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद उसी बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button