उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक

ऋषिकेश बैराज जलाशय में मिला अज्ञात महिला का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश बैराज जलाशय में एक महिला का शव मिला है, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने बैराज जलाशय से बाहर निकाला। जिसे बाद ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार को बैराज जलाशय में एक शव तैरता हुआ नजर आया। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकाला। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल, मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही महिला की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाल खुशीराम पांडे का कहना है कि संभवत भारी बारिश की वजह से गंगा के तेज बहाव में महिला का शव बहकर बैराज जलाशय में आया हो। https://sarthakpahal.com/

वहीं, पुलिस ने आस पास के सभी थाना क्षेत्र में महिला की फोटो शिनाख्त के लिए भेज दी गयी है। ताकि, कहीं मिसिंग केस हो तो पहचान की जा सके। इसके अलावा परिजनों की भी पहचान सके। फिलहाल, शव को अभी एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जबकि, 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे महिला की मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

Related Articles

Back to top button