उत्तराखंडयूथ कार्नरराजनीति

वोटर चेतना अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित

Listen to this article

देहरादून। देहरादून में रायपुर, कैंट और धर्मपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी *वोटर चेतना अभियान* के तहत कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रायपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP का वोटर चेतना अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत तहत अपनी-अपनी विधानसभा में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी युवाओं को वोट देने के लिए जागरूक करना है। क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदाताओं का बहुत योगदान होता है। मतदाताओं को BJP और उसके कार्यों का जानकारी देना अभियान की टोली की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वोटर चेतना अभियान की समिति घर-घर जाकर मतदाताओं का चयन करेगी। धर्मपुर विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कैंट विधानसभा में BJP के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय व्यापी वाटर चेतना अभियान में सभी को जिनकी आयु 18 की हो चुकी है मतदाता बनाना है। हर विधानसभा में अभियान टोली के माध्यम से 10 हजार से अधिक मतदाताओं को जोड़ना है। साथ ही मतदाता का पहचान पत्र बनाकर सूची में शामिल करना है।

कार्यक्रम में महानगर की अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने रायपुर एवं धर्मपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मतदाताओं की भूमिका बताते हुए कहा कि यह वोटर चेतना अभियान बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले समय में जितने भी चुनाव होंगे, उन सभी चुनावों में नए मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देना होगा कि नए मतदाताओं को संगठन से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम के माध्यम से उनमें उत्साह पैदा कर करें।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, सुमित पांडे, रुद्रेश शर्मा, प्रकाश बडोनी, अजय शर्मा, विनोद पुंडीर, अर्चना बागड़ी, कुलदीप बुटोला, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, विपिन खंडूरी, सूरज, राजेश बडोनी, रंजीत सेमवाल, आशीष आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button