उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

ऋषिकेश से जोशीमठ तक दौड़ेगी वॉल्वो बसें, लोगों का सफर होगा आरामदायक

ऋषिकेश। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो जल्द ही चारधाम यात्रा मार्ग पर वॉल्वो बसें दौड़ती नजर आएंगी। वॉल्वो बसों के शुरू होने से यात्री ऋषिकेश से जोशीमठ तक आरामदायक सफर कर सकेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण और परिवहन विभाग ने ऋषिकेश से लेकर जोशीमठ तक का सर्वे कर लिया है। साथ ही रिपोर्ट शासन को भेज दी है। माना जा रहा है कि सड़कें वॉल्वो बसों के लिए मुफीद होंगी तो आने वाले समय में पहाड़ी इलाकों में भी लोग आरामदायक एसी बसों का सफर कर सकेंगे।

केंद्र ने PWD को खाली जगहों को चिन्हित करने को कहा
केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग, एनएच खंड को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर खाली पड़े जगहों को चिन्हित करने को भी कहा है। ताकि, इन खाली पड़ी साइटों पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए मॉल से लेकर अत्याधुनिक सुविधा युक्त ढाबे बनाई जा सकें। इस योजना से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा सकेगा। श्रीनगर से ऋषिकेश तक हाईवे का ध्यान रखने वाली संस्था लोक निर्माण विभाग एनएच खंड ने ऐसी 15 साइट की लोकेशन केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेज दी है।

तोता घाटी और देवप्रयाग में आ रही है दिक्कत
PWD के सहायक अभियंता बीएल द्विवेदी के अनुसार पिछले जून महीने में राज्य सरकार ने आधुनिक बसों के संचालन के लिए परिवहन विभाग और लोक निर्माण को सर्वे करने के आदेश दिए थे। आदेशानुसार सर्वे किया गया। इस दौरान तोता घाटी और देवप्रयाग दो जगहों में बसों के संचालन में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए देवप्रयाग में पुल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि, तोता घाटी में भी समस्या का समाधान हो गया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button