उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

युवती से गैंगरेप मामले में ग्राम प्रधान समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

Listen to this article

रुद्रप्रयाग। मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे से बात की और अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटिया मानसिकता के लोगों को समाज में रहने का अधिकार नहीं है। यदि उन्होंने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ गलत किया है तो उन्हें जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। साथ ही पीड़िता को हर संभव मदद के साथ न्याय दिलाया जाएगा। https://sarthakpahal.com/

पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी ग्राम प्रधान भगवान सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र 39 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। जो रुद्रप्रयाग जिले के कोट बांगर क्षेत्र का रहने वाला है। रुद्रप्रयाग एसपी विशाखा भदाणे ने बताया कि मामला इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या था मामला?
बीते अगस्त महीने में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती गांव के पास ही जंगल में जानवरों के साथ गई थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान भगवान सिंह ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति रोशन सिंह और नेपाली मूल के युवक के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद युवती के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button