
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे के पास सैंज के पास एक वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई। जबकि तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया।
चालक समेत 6 लोग थे सवार
जानकारी के मुताबिक, उत्तकाशी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर गंगोत्री हाईवे बिशनपुर के पास आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन भागीरथी नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में वाहन चालक समेत 6 लोग सवार थे। कड़ी मशक्कत कर घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर उत्तरकाशी डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।
कार हादसे में मौत
मृतक चार लोगों में इंदिरा देवी पत्नी उत्तम सिंह (उम्र 51 वर्ष), निवासी- ग्राम द्वारी, आशा देवी पत्नी मंगलदास (उम्र 41 वर्ष), निवासी- ग्राम द्वारी, करण लाल पुत्र सेवालाल (उम्र 52 वर्ष), निवासी- ग्राम सालंग, दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- ग्राम द्वारी, सभी तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी के रहने वाले थे।
कार हादसे में घायलों के नाम
आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र (उम्र 26 वर्ष), निवासी- ग्राम द्वारी, रुद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह (उम्र 20 वर्ष), निवासी- ग्राम द्वारी, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी शामिल हैं। https://sarthakpahal.com/