उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

स्कूल में घुसा गुलदार, छात्रों ने मचाया शोर, शिक्षिका की सूझबूझ से बची बच्चों की जान

हरिद्वार। पहाड़ों पर गुलदार की धमाचौकड़ी आम बात है। कहीं न कहीं बाघ की खबरें आती ही रहती हैं। एक ताजा खबर हरिद्वार से आ रही है, जहां स्कूल परिसर में अचानक गुलदार दिख जाने से बच्चे और अध्यापक सबके सब दहशत में आ गये। घबराकर आनन-फानन एक शिक्षिका ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर स्कूल के सभी कमरों के दरवाजे तुरंत बंद कर दिए, जिससे बच्चों की जान बच गयी, नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं स्कूल में
हरिद्वार के भेल क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार दिखने पर क्लास में छात्र-छात्राओं ने हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर शिक्षिका सुनीता रानी ने सूझबूझ से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए। स्कूल में लगभग 80 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। घटना के दौरान स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । हालांकि टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button