क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

ट्रैक्टर को आगे-पीछे कर आदमी को 8 बार रौंदा, रौंगटे खड़े कर देने वाला Video देखिये

भरतपुर। भरतपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में एक आदमी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गयी। उसे 8 बार ट्रैक्टर से कुचला गया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि, कई लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Rajasthan के भरतपुर में दो पक्षों के बीच विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक शख्स की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। हैवानियत की हद इतनी कि एक बार नहीं, बल्कि शख्स को 8 बार ट्रैक्टर से कुचला गया। परिजनों ने बचाने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर वाले के सामने उनकी एक न चली। वो बस तेजी से शख्स के ऊपर ट्रैक्टर चलाता ही रहा।

तमाशबीन वीडियो बनाते रहे
इकट्ठी हुई भीड़ में कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। दो पक्षों बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच लड़ाई जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा है। इस लड़ाई में 12 लोग भी घायल हुए हैं। उन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला बयाना थाना इलाके के गांव अड्डा का है।

बुधवार को बहादुर सिंह गुर्जर पक्ष के लोग विवादित जमीन को जोतने के लिए खेत पर चले गए। जिसकी सूचना जब दूसरे पक्ष अतर सिंह गुर्जर के परिवार को लगी को वे वहां विरोध करने पहुंच गए। खेत की जुताई के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जब 45 साल के निर्पाठ सिंह गुर्जर ट्रैक्टर को रोक कर विरोध करने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने उसको कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button