उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

कल देहरादून के परेड मैदान में लगेगा बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार

देहरादून। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चार नवंबर को परेड मैदान में आयोजित होने वाले दरबार कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लार्ड वेंकटेश्वर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने ध्वज दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया।

शाम 5 बजे से रात्रि बारह बजे तक चलेगा दरबार
यात्रा सुभाष मार्ग से प्रारंभ होकर घंटाघर, पंचायती मंदिर, कनक चौक होते हुए परेड मैदान पहुंच यहां पर सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत की प्रतिभा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस लार्ड वेंकटेश्वर समारोह में आकर संपन्न हुई। आयोजकों में से एक पंडित सुभाष जोशी ने कहा कि शुक्रवार को परेड मैदान में यज्ञ-हवन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। शनिवार को शाम पांच बजे से लेकर रात्रि बारह बजे तक धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगेगा। यहां पर लोग अपनी अपनी समस्याओं के समाधान को आएंगे। भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, टपकेश्वर मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरि, आचार्य बिपिन जोशी प्रमुख तौर पर उपस्थित थे। यहां गौरतलब है कि पहले यह कार्यक्रम रायपुर स्पोर्ट्स कालेज परिसर में होना था। लेकिन किन्हीं कारणों से बाद में यह आयोजन परेड मैदान में करना तय हुआ। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button