उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सनी लियोनी के नाम से जारी हुआ यूपी पुलिस का एडमिट कार्ड! देख अफसर भौचक्के

कन्नौज (यूपी), 17 फरवरी। यूपी कॉन्स्टेबल के 60,244 पदों के लिए दो दिवसीय परीक्षा शनिवार और रविवार को आयोजित की जाएगी। इस पीक्षा में सनी लियोनी के नाम से एडमिट कार्ड जारी होने से अफसरों की नींद उड़ गयी। इस परीक्षा में करीब 48 लाख अभ्यर्थियों के शामिल हो रहे हैं। पहले दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई सेटरों पर परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा में पहले दिन 15 से अधिक मुन्नाभाई नकल करते पकड़े जा चुके हैं। इस बीच कन्नौज जिले में एक ऐसा प्रवेश पत्र मिला है, जो यूपी ही नहीं देश भर में छा गया है।

सनी लियोनी के नाम से जारी हुआ एडमिट कार्ड
दरअसल, ये प्रवेश पत्र अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम से जारी हुआ है। इसमें अभिनेत्री की दो तस्वीरें भी लगी हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही अफसरों के बीच इसकी जानकारी पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। अब प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया।

प्रवेश पत्र के हिसाब से परीक्षार्थी को तिर्वा के श्रीमती सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में परीक्षा देनी थी। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कॉलेज को जब अभ्यर्थियों की लिस्ट में इस परीक्षार्थी के बारे में पता चला तो वो चौंक गए। देखते ही देखते सनी लियोनी के नाम से जारी प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इसे किसी की शरारत माना जा रहा है।

एडमिट कार्ड वायरल होने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से बताया गया कि यह फर्जी एडमिट कार्ड है। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा जब फॉर्म भरा गया तो उनके एडमिट कार्ड जारी होने के दौरान गलत फोटो अपलोड हुई। इसकी शिकायत भर्ती बोर्ड को मिलते ही ऐसे एडमिट कार्ड को छांटकर फोटो Section Blank Upload कर दिया गया। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए थे कि जिसकी भी गलत फोटो लगी है, वो अपनी एक फोटो और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

बताते चलें कि 17 और 18 फरवरी को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को शिफ्ट शुरू होने से दो घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button