उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

बुल्ली बाई एप मामले में ऊधमसिंह नगर से युवती गिरफ्तार

देहरादून। बीते कुछ दिनों से चर्चा की विषय बनी बुल्ली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस ने ऊधमसिंह नगर से युवती को गिरफ्तार कर पूछताछ की। ऊधमसिंह नगर रुद्रपुर से गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड ली और मुंबई ले जाया गया। युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता अबुदई सेंथिल ने की और बताया की युवती से पूछताछ कर अन्य लोगों की जानकारी जुटाई गई है। पता चला है कि महिला तीन अकाउंट का संचालन कर रही थी।

बुल्ली बाई एप पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की सौ से ज्यादा फोटो अपलोड की गई। अपलोड की गई फोटो पर बोली लगाई जा रही थी। मुम्बई पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद सोमवार को बेंगलुरु से एक युवक विशाल कुमार की गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार इंजीनियरिंग का छात्र खालसा सुपरमिस्ट नाम से अकाउंट चलाया और बाद में बाद अकाउंट का नाम बदल दिया था। युवक की गिरफ्तारी होने के बाद मुम्बई पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और उधम सिंह नगर रुद्रपुर पहुंच कर आरोपी 18 वर्षीय युवती श्वेता सिंह पुत्री अनंत पाल निवासी वार्ड नंबर 14 आदर्शनगर कॉलोनी रुद्रपुर को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button