उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा आज, वेबसाइट पर भी जारी होंगे नतीजे

देहरादून, 30 जुलाई। त्रिस्तरीय उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 32580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 31 जुलाई को खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। सभी जिलों के स्तर से मतगणना स्थल निर्धारित हैं। इस बार आयोग चुनाव नतीजे वेबसाइड के माध्यम से भी जारी करेगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही जमकर वोट भी बरसे। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया। इनमें 65.50 प्रतिशत पुरुष और 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों के 4709 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। इस चरण के लिए 21,57,199 मतदाता पंजीकृत थे।

कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कई मतदान केंद्रों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। न केवल पर्वतीय बल्कि मैदानी जिलोंदेहरादून, ऊधमसिंह नगर में भी बंपर वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा कुछ नीचे जाने का अनुमान है।

विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा
निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा मतगणना की निगरानी प्रेक्षकों एवं जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी करेंगे. सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मतगणना केंद्रों पर जरूरी बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं. रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर पर चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाने के बाद आयोग की वेबसाइट पर इन्हें अपडेट किया जाएगा. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

जिलेवार मतदान का प्रतिशत
प्रदेश के 12 जिलों में कुल 69.16 फीसदी मतदाताओं में मतदान किया है, जिनमें अल्मोड़ा जिले में सबसे कम 59.73 फीसदी, ऊधम सिंह नगर जिले में 83.21 फीसदी, चम्पावत में 67.95 फीसदी, पिथौरागढ़ में 64.36 फीसदी, नैनीताल में 74.25 फीसदी, बागेश्वर जिले में 63.11 फीसदी, उत्तरकाशी जिले में 78.81 फीसदी, चमोली जिले में 64.90 फीसदी, टिहरी गढ़वाल जिले में 60.11 फीसदी, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 77.83 फीसदी, पौड़ी गढ़वाल जिले में 61.25 फीसदी और रुद्रप्रयाग जिले में 62.98 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया.

Related Articles

Back to top button