
कोटद्वार, 12 सितम्बर। कोटद्वार में देर रात दर्दनाक घटना हो गई। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने रिया (4 साल) पुत्री जितेंद्र रावत पर शुक्रवार रात को हमला किया और उसे घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया। इस दौरान परिवार में हड़कंप मच गया। सभी लोगों ने बची को ढ़ूंढना शुरू किया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिल गया। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं।