उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट फर्जीवाड़ा विवाद में आया नया मोड़, महंत रोहित गिरि की पूर्व पत्नी समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज

Listen to this article

हरिद्वार, 6 दिसम्बर। चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट विवाद में नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में ट्रस्ट दस्तावेजों और बैंक खातों से संबंधित कथित फर्जीवाड़े तथा आपराधिक साजिश के आरोप में श्यामपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मुख्य ट्रस्टी महंत रोहित गिरि के अनुसार उनके पिता दिवंगत महंत रमेश गिरि चंडी देवी मंदिर में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही परंपरा के त​हत सेवा कर रहे थे। पिता के निधन के बाद 2009 में महंत रोहित गिरि द्वारा मंदिर संचालन के लिए एक ट्रस्ट का निर्माण किया गया था जिसमें वह मुख्य ट्रस्टी के पद पर नियुक्त थे। आरोप है कि 13 मई 2025 को उनका एक नकली इस्तीफा तैयार कर त्यागपत्र दर्शाया गया। सप्लीमेंट्री ट्रस्ट डीड बनाकर इस दस्तावेज का उपयोग ट्रस्ट चलाने और बैंक खातों के संचालन में किया गया। देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

मुकदमे में जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनमें महंत रोहित गिरि की पूर्व पत्नी गीतांजलि, बेटा भवानी नंदन गिरि, पत्नी का छोटा भाई आकाश कुसुम बच्छेती, पत्नी की बहन पुष्पांजलि गौड़, आकाश बच्छेती का पार्टनर निखिल खन्ना, चंडी मंदिर परिसर के दुकानदार मोहित तोमर, पत्नी के चाचा का बेटा धीरज बच्छेती तथा एडवोकेट नीरज पांडेय शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, साजिश और दस्तावेजों की जालसाजी से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने फर्जीवाड़े के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर कोर्ट ने श्यामपुर पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

बताया कि घटना मई माह की है, लेकिन इस दौरान उन्हें फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों से लगातार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्यामपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button